{"_id":"beb8581f9049dd8806ac9256584bd43d","slug":"worship-analogies-became-queen-greenery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा, उपमा बनीं हरियाली क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा, उपमा बनीं हरियाली क्वीन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हरी-हरी चूड़ियों से सजी कलाइयां और आकर्षक पोशाकों में सजी महिलाओं ने अग्रवाल महिला मंडल की ओर से रविवार को चीनी धर्मशाला में आयोजित तीजोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद लोकगीत, सावन गीत, फैंसी ड्रेस और डांडिया पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. कृतिका अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम मेें हरियाली क्वीन पूजा अग्रवाल और उपमा अग्रवाल बनीं। शशि गोयल को हरियाली सम्मान दिया गया।
मंडल अध्यक्ष मालती अग्रवाल ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत महामंत्री उपमा अग्रवाल, धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष माया अग्रवाल और संचालन सलोनी अग्रवाल ने किया। इस दौरान पूजा, पल्लवी, मीना, अंजना, गार्गी, अमिता, साधना, रेनू, विजय लक्ष्मी, सविता, नीरा, नंदिता, शशि आदि मौजूद रहीं।