फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Records created in Kumbh Mela: More than 6 thousand students have painted together in kumbh

कुंभ में हाथों की छाप से बना चित्रकारी का नया विश्व रिकॉर्ड, सिओल के कीर्तिमान को प्रयागराज ने तोड़ा

Fri, 01 Mar 2019 12:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Mar 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
World Records created in Kumbh Mela: More than 6 thousand students have painted together in kumbh

हाथों की छाप से पेंटिंग बनाने के सिओल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर शुक्रवार को कुंभ में हस्तलिपि चित्रकारी का नया कीर्तिमान बनाया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में गंगा पंडाल में लगातार आठ घंटे तक सात हजार से अधिक लोगों ने हाथों की छाप लगाकर इस विश्व रिकॉर्ड को बनाया। इससे पेंट माई सिटी के जरिए कुंभ की दिव्यता-भव्यता एक बार फिर विश्व पटल पर अंकित हुई।

विज्ञापन


कुंभ में पेंट माई सिटी के तहत देश भर के चित्रकारों ने शहर की दीवारों पर भारतीय संस्कृति व जीवन दर्शन पर आधारित चित्रकारी कर देश-दुनिया का ध्यान खींचा था। इसमें शहर की करीब 20 लाख स्क्वायर फीट दीवारों पर चित्रकारी की गई है। इसमें मुख्य रूप से सरकारी इमारतों की दीवारों, सेतुओं, चौराहों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर पेंट से आकृतियां बनाई गईं हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से पेंट माई सिटी के तहत की गई चित्रकारी को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने के लिए गंगा पंडाल में सुबह 10 बजे पेंटिंग वॉल पर हाथों की छाप लगाने की शुरुआत हुई। शाम छह बजे तक लगातार सात हजार से अधिक लोगों ने पेंटिग वॉल पर हाथों की छाप लगाई।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे ही सिओल के 4675 लोगों के हस्तलिपि चित्रकारी के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया गया। इसकी मॉनीटरिंग गिनीज बुक रिकार्ड के निर्णायक मंडल के प्रमुख ऋषिनाथ कर रहे थे। इस हस्तलिपि चित्रकारी में विदेशी पर्यटकों, सुरक्षा बल के जवानों, स्वच्छाग्रहियों, आमजनों, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह से हिस्सा लिया। चित्रकारी के इस विश्व कीर्तिमान के क्षणों में मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, एडीजी एसएन साबत, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीआईजी कुंभ केपी सिंह उपस्थित थे। इस दौरान अफसरों ने भी हाथों की छाप लगाई। मंडलायुक्त ने कहा कि पूरे विश्व को चित्रकारी के माध्यम से प्रयागराज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी मिलेगी। मेलाधिकारी का कहना था कि विश्व पटल पर हस्तलिपि की छाप पड़ने से यहां की संस्कृति, आध्यात्मिकता को नई पहचान मिलेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ में लगातार दूसरा विश्व रिकार्ड

World Records created in Kumbh Mela: More than 6 thousand students have painted together in kumbh
 कुंभ में शुक्रवार को लगातार दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाने में सफलता मिली। इससे पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर सहसों से नवाबगंज के बीच रोडवेज ने 510 शटल बसों को एक साथ चलवा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। चित्रकारी के जरिए दोबारा विश्व रिकॉर्ड बनने पर हर चेहरे पर खुशी के भाव देखते बन रहे थे।

मुख्य बातें:-
-20 लाख स्क्वायर फीट दीवारों को पेंट माई सिटी के तहत चित्रित किया गया
-7 हजार से अधिक लोगों ने पेंटिंग वॉल पर हाथों की छाप से बनाया हस्तलिपि चित्रकारी का वर्ल्ड रिकार्ड
-8 घंटे तक लगातार अफसरों, जवानों, स्वच्छाग्रहियों, बच्चों-बुजुर्गों ने लगाई हाथों की छाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed