फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Nomart Championship: Ram Kishan wins bronze medal by defeating Pakistani wrestler in Kazakhstan

वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप : कजाकिस्तान में पाकिस्तानी पहलवान को चित कर राम किशन ने जीता कांस्य पदक

Fri, 13 Sep 2024 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

सिराथू तहसील के बम्हरौली निवासी पहलवान राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग कर रहे थे। 100 किलो भार वर्ग में इनका फाइनल मुकाबला पाकिस्तानी खिलाड़ी से हुआ।

विज्ञापन
World Nomart Championship: Ram Kishan wins bronze medal by defeating Pakistani wrestler in Kazakhstan
कजाकिस्तान में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय पहलवानों के साथ खड़े राम किशन तिवारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत के पहलवान राम किशन को कांस्य पदक मिला है। राम किशन ने पाकिस्तानी पहलवान को चित कर मेडल अपने नाम किया है। इस जानकारी पर कौशाम्बी के लोगों में खुशी का माहौल है। लोग कहते सुने गए कि राम किशन ने जो वादा किया किया था, उसे पूरा कर दिया।

विज्ञापन

सिराथू तहसील के बम्हरौली निवासी पहलवान राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी कजाकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग कर रहे थे। 100 किलो भार वर्ग में इनका फाइनल मुकाबला पाकिस्तानी खिलाड़ी से हुआ। इसमें राम किशन ने पाकिस्तानी पहलवान को चित कर कांस्य पदक जीता है। यह मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया।

विज्ञापन

पहलवान राजेश पांडेय ने बताया कि राम किशन ने वादा किया था कि वह विदेशी धरती से मेडल लेकर ही लौटेंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। वहीं ओलंपिक संघ जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने कहा कि राम किशन ने देश ही नहीं कौशाम्बी का भी मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खानदानी पहलवान राम किशन दो बार रह चुके नेशनल चैंपियन

कुश्ती से राम किशन का बचपन से नाता है। इनका परिवार खानदानी पहलवानों का है। राम किशन समेत इनके चार भाई भी पहलवानी करते हैं। छोटा भाई आकाश गैर प्रदेशों में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करता है। आमतौर पर जहां एक बार रामकिशन जीत जाते हैं, वहां दोबारा उनके सामने कोई हाथ मिलाने की हिम्मत नहीं जुटाता। राम किशन कुश्ती में छह बार स्टेट चैंपियन, सात बार मंडल केशरी व दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed