{"_id":"cc71b46b124c2eb1a3d4239a44523d8d","slug":"world-invocation-sing-ganapati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइए गणपति जग वंदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइए गणपति जग वंदन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को भक्तों की कतार लगी। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच विघ्न विनाशक गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। गाइए गणपति जग वंदन के घोष से पूजा पंडाल देर रात तक गूंजते रहे।
बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में महंत फूलचंद्र शुक्ल की देखरेख में गणेश की मेवा से शृंगार हुआ। 21प्रकार के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। भक्ति संगीत संध्या में भजन गायक गणेश श्रीवास्तव, किशन मेहता ने गणपति की महिमा का गुणगान करने वाले एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में आरती पूजन के उपरांत समानांतर संस्था की ओर से अनिल भौमिक के निर्देशन में हिंदी नाटक ‘असमंजस बाबू’ की प्रस्तुति हुई। उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीरुद्र हनुमान साई धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, करैलाबाग कालोनी स्थित गणेश महोत्सव, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव, श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर ,बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, सार्वजनिक गणेश महोत्सव बैरहना, दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा अर्चना हुई।