कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रेलवे तीनमई तक यात्री ट्रेनों का संचालन भले ही न करें लेकिन उसके सभी कार्यालय, कारखाने और उत्पादन इकाइयों में सोमवार 20 अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी 33 फीसदी कर्मचारियों को ही कार्यालय आना होगा, जबकि मुख्यालय, मंडल एवं अन्य उत्पादन इकाइयों में जेएजी ग्रेड एवंइससे उच्च ग्रेड के अफसरों का आना अनिवार्य होगा।प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवेमुख्यालय, केंद्रीय रेल विद्युतीकरणसंगठन मुख्यालय, डीआरएम ऑफिस आदि महत्वपूर्णकार्यालय हैं। हालांकि रेलवे द्वारा पार्सल ट्रेन एवं मालगाड़ी चलाए जाने की वजहसे उसके कुछ विभागों के कर्मचारी सामाजिक दूरी बनाने के साथ अपनी सेवा दे रहें हैंलेकिन अब सोमवार से सभी विभाग के 33 फीसदी कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थिति होंगे।इसके लिए डिटेल स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर भी तैयार किया गया है। इस सूची मेंहॉट स्पॉट में रहने वाले, बीमार एवं जिनके बच्चे छोटेहैं, उनसे वर्क फार्म होम करवायाजाएगा। इसके अलावा कार्यालयों में अग्रिम आदेशों तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर भीरोक रहेगी। ऑफिस के अंदर बिना मास्क के प्रवेश नहीं होगा। दूसरी ओर जो कर्मचारीवर्क फ्राम होम करेंगे उन्हें अपने मोबाइल की लोकेशन ऑन रखनी होगी। इसके अलावाउन्हें रेलवे के ई ऑफिस मॉडल पर ही काम करना होगा। मोबाइल फोन 24 घंटे ऑन रखना होगा। इस बारे में सीपीआरओ अजीतकुमार सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही सीमित संख्यामें कर्मचारी सोमवार से कार्यालय आएंगे।