{"_id":"5e9dfe978ebc3ed5aa365915","slug":"work-started-loudly-as-soon-as-uppsc-opened-city-desk-news-ald27384722","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी खुलते ही जोरशोर से शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी खुलते ही जोरशोर से शुरू हुआ काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सोमवार से चहल पहल दिखने लगी। आयोग के खुलते ही पहले दिन हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय में भी कामकाज शुरू हो गया और बिल्डिंग का एक हिस्सा सैनिटाइज किया गया। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) में भी काफी दिनों बाद कामकाज शुरू किया गया।
यूपीपीएससी में हुई बैठक में पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। सुबह आयोग खुलते ही कर्मचारी मास्क लगाकर पहुंचे। कर्मचारियों को गेट नंबर दो से प्रवेश करना था। गेट पर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। वॉश बेसिन भी लगा दिया गया था, जहां हाथ धोने क बाद ही कर्मचारियों को प्रवेश दिया जा रहा था। साथ ही हर कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी।
उच्च शिक्षा निदेशालय में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कामकाज शुरू किया गया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा भी अपने कार्यालय में बैठीं और रुटीन के कुछ जरूरी काम निपटाए। इस दौरान निदेशालय की बिल्डिंग के एक हिस्से को सैनिटाइज भी किया गया। निदेशक ने बताया कि कार्यालय खुलने के बाद विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और राजनीति विज्ञान के 287 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस पर काम किया जा रहा है। उधर, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में भी सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करते हुए कामकाज शुरू कर दिया गया।