फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Work had to pay tuition without expensive , against 27 Shikshkaen inquiry

बिना शिक्षण कार्य वेतन पड़ा मंहगा, 27 शिक्षकाें के खिलाफ जांच के आदेश

Mon, 01 Dec 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Work had to pay tuition without expensive , against 27 Shikshkaen inquiry
 कोरांव विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में तैनात 27 शिक्षकों पर डीएम की गाज गिर गई है। स्कूल गए बगैर बिना शिक्षण कार्य वेतन आहरित करने के मामले में डीएम ने ऐसे सभी शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच व निलंबित करने का आदेश दिया है। डीएम भवनाथ सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रकरण की जांच करने के साथ ही सोमवार को शाम तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही डीएम ने मानकों ेके विपरीत शहर के निकट विकास खंडों मसल कौड़िहार, सोरांव, बहादुरपुर, करछना, व चाका में तैनात शिक्षकों को दूरस्थ विद्यालयों में तैनात करने का निर्देश दिया है। डीएम का कहना है कि उनके संज्ञान में आया है कि दूरदराज  के विद्यालयों में बहुत कम शिक्षक तैनात है जिसका सीधा असर पठन पाठन पर पड़ रहा है। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड वार विद्यालयों का नाम, पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की संख्या, मिड डे मील में पंजीकृत छात्र छात्राओं का विवरण मंगलवार तक तलब किया है। डीएम ने विभागीय अधिकारियाें को निर्देशित किया है कि बिना किसी ठोस आधार के शिक्षकों का निलंबन न किया जाय ऐसा करने से स्कूलों में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बीएसए से एक जनवरी से लेकर 30 नवंबर तक पूरे जिले में निलंबित किए गए शिक्षकों की सूूची, कारण सहित तलब की है। डीएम ने अधिकारियाें को निर्देशित किया है कि शिक्षकों का निलंबन उसी दशा में किया जाय जबकि किसी राजकीय सेवक को सेवा में बनाए रखने का कोई औचित्य न हो। जन अशांति होने की संभावना हो या फिर उसके सेवा में बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के ऐसे शिक्षक जो जिला मुख्यालय में गैर शैक्षणिक कार्य में लगे है उन्हें तत्काल अवमुक्त कर सोमवार से विद्यालयों में तैनात किया जाय। मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी शिक्षकों का उपस्थिति सत्यापन होने के बाद ही वेतन जारी किया जाय। अन्यथा की स्थिति में वेतन पर रोक लगा दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed