फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wonderful: against whom the complaint was handed over to him

गजब: जिसके खिलाफ शिकायत, उसी इंस्पेक्टर को सौंप दी जांच 

Fri, 31 Jul 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wonderful: against whom the complaint was handed over to him
police logo - फोटो : Demo Pic
जिला पुलिस के अफसरों के भी खेल निराले हैं।  हाल यह है कि जिस पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत की गई, उन्होंने उसे ही मामले की जांच सौंप दी। मामला भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता की पिटाई का है। मामले की शिकायत पत्र भेजकर राज्यपाल, सीएम के साथ ही चीफ जस्टिस से की गई है। 
विज्ञापन


मामला धूमनगंज का है जहां 27 जुलाई को घटना हुई। भाकियू कार्यकर्ता व व्यापारी नीरज कुशवाहा का आरोप है कि झलवा चौराहे पर उन्हें धूमनगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बेवजह सरेआम पीटा और फिर पुलिस जीप में बंद कर दिया। यही नहीं झलवा चौराहे पर फल की दुुकान लगाने वाले किसानों की दुकानें गालीगलौज करते हुए जबरन बंद करा दी गईं जबकि उन्होंने अपनी जमीन पर दुकानें लगाई थीं।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत 28 जुलाई को पुलिस अफसरों के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर की। जिसके बाद निस्तारण के लिए इसे जिला पुलिस अफसरों के पास भेजा गया। हैरत की बात यह है कि संबंधित अफसरों ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत की जांच धूमनगंज इंस्पेक्टर को ही सौंप दी जिन पर मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने उन्हें प्रकरण की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है। लेकिन सवाल यह है कि जिस पर आरोप है, उसे ही जांच क्यों सौंप दी गई। फिलहाल भाकियू जिलाध्यक्ष ने मामले की लिखित शिकायत राज्यपाल, सीएम के साथ ही चीफ जस्टिस से की है। इस मामले में एसएसपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed