फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wonderful actors performing sex act

अद्भुत रहा कलाकारों का आंगिक अभिनय

Mon, 26 Feb 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wonderful actors performing sex act
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रयाग संगीत समिति के 57वें अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन-2018 के तहत रविवार को मंच पर उस्ताद असगर हुसैन के वायलिन वादन और लक्ष्मी श्रीवास्तव ऐंड ग्रुप के नृत्य का संगम हुआ। उस्ताद असगर हुसैन ने गायन और तंत्रकारी का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए वायलिन वादन प्रस्तुत किया। राग यमन में आलाप, विलंबित लय में झपताल में बंदिश के बाद उन्होंने तीन ताल में मध्य लय एवं द्रुत ताल की बंदिश के बाद दादरा प्रस्तुत किया। तबला पर देवाशीष अधिकारी ने तबला पर संगत किया।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्मी श्रीवास्तव ऐंड ग्रुप के कलाकारों ने अद्भुत आंगिक अभिनय से समा बांधा। नृत्य नाटिका उषा परिणय की प्रस्तुति से द्वापर युग की कथा जीवंत हुई। आरंभ में अर्चना दास के निर्देशन में समिति की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण ने स्वागत औरसचिव अरुण कुमार ने समिति का स्मृति चिन्ह नटराज की मूर्ति देकर कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन  डा.मधु रानी शुक्ला एवं सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


संगीत सम्मेलन में सोमवार को आदित्य मालवीय का सिंथेसाइजर,डॉ.रामशंकर का शास्त्रीय गायन, पंडित रविशंकर महिमा का युगल पखावज और शिखा खरे का कथक नृत्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed