फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women entanglement in the house, sedition, murderous attack

घर में घुसकर महिला वकील से छेड़खानी, जानलेवा हमला

Fri, 01 Feb 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women entanglement in the house, sedition, murderous attack
crime - फोटो : prayagraj
जार्जटाउन में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की गई। विरोध पर हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी काफी वक्त से उन्हें परेशान कर रहा था और उन्होंने एक महीने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन इसमें भी खेल कर दिया।
विज्ञापन


जार्जटाउन थाने के पास घटना बुधवार दोपहर में हुई। महिला अधिवक्ता इसी इलाके में अपने माता-पिता, दो बहनों व छोटे भाई के साथ रहती हैं। उनका आरोप है कि एमजी मार्ग पर रहने वाला गौरव उपाध्याय काफी वक्त से उन्हें परेशान कर रहा था। बदनामी के डर से वह चुप रहीं। उसकी हरकतें बढ़ती गईं तो बीते 26 दिसंबर को रजिस्टर्ड डाक से जार्जटाउन पुलिस को शिकायत भेजी। लेकिन, पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ। बुधवार दोपहर में वह फिर उनके घर पहुंच गया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर हमला बोल दिया जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


आरोप है कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। लहूलुहान हालत में पीड़िता अपने माता-पिता के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचीं तो फिर मारपीट की गई। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में भी खेल कर दिया। मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाई। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी व धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित वकील के परिचितों ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर हमले के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रति गंभीर नहीं है। यही वजह रही कि आरोपी पुलिसवालों के सामने से भाग निकला। पीड़िता के परिचित अधिवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर आरोपी उनके घर पहुंचा। उस वक्त जार्जटाउन थाने के दो दरोगा भी वहां मौजूद थे। इसके बावजूद वह आरोपी को पकड़ नहीं सके और पुलिस को देखते ही वह भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लखनऊ में करोड़ों रुपये के फर्जी टेंडर निकालने के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed