फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Womb-tampering: Woman becomes Gang leader after donating her own egg

Prayagraj : कोख से खिलवाड़- खुद अंडाणु डोनेट कर सरगना बनी महिला बेटे संग गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 03:13 PM IST
सार

आईवीएफ सेंटर में 15 वर्षीय किशोरी का अंडाणु निकालने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी रवि भारतीया और संगीता देवी को गिरफ्तार किया है। फाफामऊ कब्रिस्तान वाली गली निवासी दोनों ही आरोपी एजेंट कल्पना की मां व भाई हैं।

विज्ञापन
Womb-tampering: Woman becomes Gang leader after donating her own egg
महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईवीएफ सेंटर में 15 वर्षीय किशोरी का अंडाणु निकालने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी रवि भारतीया और संगीता देवी को गिरफ्तार किया है। फाफामऊ कब्रिस्तान वाली गली निवासी दोनों ही आरोपी एजेंट कल्पना की मां व भाई हैं। जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने पहले खुद अंडाणु को डोनेट किया और फिर 35,700 रुपये कमीशन के लालच में आकर अपना एक गिरोह बना लिया।

विज्ञापन


उक्त आरोपियों के नाम सामने आने पर पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को एसीपी थरवई अरुण पाराशर के नेतृत्व में फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार की टीम ने उक्त आरोपियों के क्षेत्र के पानी के टंकी के पास से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि संगीता के तीन बच्चे हैं। करीब सात साल पहले उसने खुद ही अंडाणु डोनेट किया था। इसके बाद ही वह धंधे में शामिल हुई।
विज्ञापन


हर एक ग्राहकों के अंडाणु को डोनेट कराने के लिए लगभग 35,700 रुपये कमीशन दिया जाता था। इसके बाद वह अपनी बेटी कल्पना और बेटे रवि के साथ मिलकर गोरखधंधा चलाने लगी। पुलिस जांच में पता चला कि संगीता की रजिस्टर्ड एजेंट की आईडी नहीं बनने पर उसने अपनी बेटी के नाम से आईडी बनवा दिया। इसके बाद बेटे रवि को संग लेकर युवतियों को आईवीएफ सेंटर तक पहुंचाने का खेल शुरू कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक माह 20-25 युवतियों को ले जाया जाता था सेंटर

पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह प्रत्येक माह 20-25 युवतियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आईवीएफ सेंटर तक ले जाया जाता था। हर एक ऑपरेशन पर एजेंट कल्पना के खाते में करीब 35,700 रुपये जमा होते थे। इन रुपयों के आने के बाद इसे आपस में बांट लिया जाता था।

अब तक इनको भेजा जा चुका है जेल

गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस शाहगंज निवासी रिंकी हेला, करेली निवासी पलक हेला, थरवई निवासी कल्पना, सिविल लाइंस कूपर रोड निवासी सीमा भारतीया और उसके बेटे हिमांशू भारतीया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, आईवीएफ सेंटर के दो कर्मचारियों की भूमिका पर पुलिस जांच कर रही है।

यह था मामला

फाफामऊ निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय किशोरी का आईवीएफ सेंटर ले जाकर अंडाणु निकाला गया है। पुलिस जांच में पता चला कि करेली की पलक के कहने पर किशोरी 10 हजार रुपये लेकर आईवीएफ सेंटर में अंडाणु निकलवाया। आरोप लगाया कि बेटी का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने छह फरवरी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि महिला ने कई साल पहले अंडाणु को डोनेट किया था। इसके बाद से ही युवतियों को इस काम में लाने लगी। आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। - अरुण पाराशर, एसीपी, थरवई, गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed