फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's body found hanging after phone conversation with husband

Prayagraj News: पति से फोन पर बात करने के बाद महिला का फंदे से लटका मिला शव

Tue, 14 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after phone conversation with husband
चित्र परिचय------- मृतक महिला मुस्कान की फाइल फोटो (संवाद न्यूज एजेंसी जसरा )
हिमाचल प्रदेश में नौकरी कर रहे पति से बात करने के कुछ देर बाद महिला का फंदे से लटका शव मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घूरपुर के पचखरा गांव निवासी सलाम अहमद की शादी करीब चार वर्ष पहले मुस्कान (26) के साथ हुई थी। शादी के बाद मुस्कान के दो बेटे समद और अहेद हुए। सलाम नौकरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला चला गया। परिवारवालों ने बताया कि रविवार को मुस्कान और सलाम में मोबाइल फोन पर काफी देर तक बातचीत हुई थी। उसके बाद मुस्कान सोने के लिए अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब देर तक मुस्कान का कमरा नहीं खुला, तो परिवार वालों ने मुस्कान को उठने के लिए आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मायके वालों को हुई, तो वे माैके पर पहुंचे और मुस्कान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी । पुलिस आरोपी सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चित्र परिचय------- मृतक महिला मुस्कान की फाइल फोटो   (संवाद न्यूज एजेंसी जसरा )

चित्र परिचय------- मृतक महिला मुस्कान की फाइल फोटो (संवाद न्यूज एजेंसी जसरा )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed