फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman suffering from depression died by jumping from the roof

Prayagraj : डिप्रेशन की शिकार महिला ने छत से कूदकर दी जान, पति से आए दिन होते थे झगड़े

Wed, 30 Nov 2022 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 02:41 PM IST
सार

 बताशा मंडी में रहने वाले राजा वर्मा सराफा कारोबारी हैं। रुचि उनकी पत्नी थीं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा 20 साल का है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह नौ बजे के करीब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। 

विज्ञापन
woman suffering from depression died by jumping from the roof
मौत - फोटो : file

विस्तार

कोतवाली के बताशा मंडी में रहने वाले सराफ की पत्नी रुचि वर्मा (38) ने छत से कूदकर जान दे दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। पुलिस का कहना है कि रुचि डिप्रेशन का शिकार थी। बताशा मंडी में रहने वाले राजा वर्मा सराफा कारोबारी हैं। रुचि उनकी पत्नी थीं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा 20 साल का है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह नौ बजे के करीब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। 

विज्ञापन



इसी दौरान रुचि छत पर गई और नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अगल-बगल के लोगों ने देखा तो शोर मचाया, जिस पर परिजन भी आ गए। उन्हें रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि मृतका डिप्रेशन का शिकार थी। करीब दो महीने पहले भी वह खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed