फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman shooted in Dhoomanganj, dead

बाइक से जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman shooted in Dhoomanganj, dead
Woman shooted in Dhoomanganj, dead
पति का आरोप, फायर झोंककर भाग निकले दो हमलावर
विज्ञापन

पुलिस ने मामला बताया संदिग्ध, रिश्तेदार को हिरासत में लिया
प्रयागराज। धूमनगंज के मुंडेरा मंडी में सोमवार को सनसनीखेज वारदात में बाइक से पति संग जा रही बेबी(40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ जा रहे पति मो. रईस का आरोप है कि गोली चलाने वाले ननकू व लाला थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। घटनास्थल का कोई अन्य चश्मदीद सामने नहीं आया है। साथ जा रहे रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मूल रूप से बिहार का रहने वाले मो. रईस हरवारा में रहता है। उसकी दोे पत्नियों में बेबी दूसरे नंबर की थी। रईस ने बताया कि सोमवार को वह बाइक से रिश्तेदार शहबान के साथ मरियाडीह गया था। वहां से शाम करीब 6.30 बजे तीनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक शहबान चला रहा था जबकि वह पत्नी संग पीछे बैठा था। मुंडेरा मंडी के पास अचानक बेबी बाइक से नीचे लुढ़क गई। उतरकर देखा तो उसके पेट व पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद वह उसे लेकर पहले निजी अस्पताल और फिर एसआरएन पहुंचा।
विज्ञापन

जहां रात 10 बजे के करीब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति का आरोप है कि घटना के बाद उसने मौके से ननकू व लाला को भागते देखा है और उसे शक है कि उन्होंने ही उसकी पत्नी की हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में नय मोड़ तब आया जब घटनास्थल का कोई अन्य चश्मदीद सामने नहीं आया। पुलिस ने मुुंडेरा मंडी के पास जाकर पूछताछ की तो गोली चलने की जानकारी से हर कोई इंकार करता रहा। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना के दौरान मौजूद तीसरे व्यक्ति शहबान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर आरोपी ननकू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति बोला, रंजिश में मारी गोली
मृतका के पति रईस का कहना है कि वह हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशरफ का निजी गनर है। उसके मकान में बने सर्वेंट क्वार्टर में ही वह पत्नी समेत रहता था। हत्या की वजह पूछने पर उसने बताया कि अशरफ व ननकू का मुकदमा चल रहा है। चूंकि वह हर पल साए की तरह मालिक के साथ रहता है, ऐसे मेें आरोपी ननकू उससे भी रंजिश रखता था। आशंका जताई कि हमलावर उसे मारना चाहते थे लेकिन गोली उसकी पत्नी को लग गई।

कहीं कोई साजिश तो नहीं?
उधर देर रात पुलिस की जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि जिस ननकू पर आरोप लग रहा है उसकी पत्नी संगीता ने करीब डेढ़ साल पहले अशरफ पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि अशरफ ने जाली दस्तावेजों के सहारे उसकी चकमुुंडेरा स्थित बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया। बाद में शिकायत पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि इस मामले से कुछ दिन पहले ही अधिवक्ता ने जालसाजी कर जमीन कब्जे के आरोप में अशरफ व रईस समेत अन्य को नामजद कराया था। जिसमें अशरफ गिरफ्तार हुआ था जबकि रईस ने सरेंडर किया था। कुछ दिनों पहले ही दोनों जेल से छूटकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed