फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman pleads, Diwan molests

महिला ने लगाई गुहार, दीवान कर रहा परेशान

Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman pleads, Diwan molests
विरोध पर परिवार को फर्जी केस में फंसाने की दे रहा है धमकी, अफसरों की शिकायत
विज्ञापन

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में तैनात दीवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि दीवान आए दिन उसे परेशान करता है। राह चलते व घर में आकर छेड़छाड़ करता है। थाने में सुनवाई न होने पर वह एडीजी के पास शिकायत लेकर गई तो उसे धमकाया भी। जिसके बाद उसने डीजीपी व सीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
महिला का पति सब्जी बेचता है और वह घर के पास ही दुकान चलाती है। उसका आरोप है कि अतरसुइया थाने में तैनात दीवान उसे पिछले छह महीने से परेशान कर रहा है। राह चलते रास्ता रोकने के साथ ही अक्सर घर पर आकर भी अभद्रता करता है। 22 मई की रात 11.30 बजे घर में आकर फिर अभद्रता करने लगा और विरोध पर परिवारवालों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर 28 मई को वह एडीजी जोन के पास शिकायत लेकर गई। जिसकी जानकारी पर आरोपी दीवान ने घर पर आकर फिर उसे धमकाया। यही नहीं, दीवान के इशारे पर उसे व उसके देवर को थाने पर बुलाकर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाया गया। साथ ही ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह आरोपी दीवान पर गंभीर आरोप लगाते दिखाई पड़ रही है। वीडियो में कुछ अन्य महिलाएं भी दिख रही हैं जो दीवान पर लगाए गए आरोपों को सही बता रही हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले पंजीकृत डाक से सीएम, डीजीपी व एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed