फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman murdered inside flat suspected to be murdered after rape

प्रयागराज : फ्लैट के भीतर महिला की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, निर्वस्त्र मिला शव

Thu, 24 Nov 2022 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 06:37 PM IST
सार

त का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रीतमनगर में रहने वाले डॉक्टर दीपेंदु मित्रा कैंसर सर्जन हैं। वह कमला  नेहरू अस्पताल में तैनात रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में झलवा स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी में सेवाएं दे रहे हैं। उनका एक फ्लैट रामबाग में सुुंदरम टॉवर के ठीक बगल स्थित देवड़ा सदन में है।

विज्ञापन
Woman murdered inside flat suspected to be murdered after rape
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामबाग में सुंदरम टॉवर के पास स्थित कैंसर सर्जन के फ्लैट में नौकरानी संगीता (35) निर्वस्त्र हाल में मृत पड़ी मिली। फ्लैट से बदबू आई तो पड़ोसियों की सूचना पर सर्जन पहुंचे। जानकारी पर पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो घटना की जानकारी हुई। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रीतमनगर में रहने वाले डॉक्टर दीपेंदु मित्रा कैंसर सर्जन हैं। वह कमला  नेहरू अस्पताल में तैनात रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में झलवा स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी में सेवाएं दे रहे हैं। उनका एक फ्लैट रामबाग में सुुंदरम टॉवर के ठीक बगल स्थित देवड़ा सदन में है।

विज्ञापन



इसी फ्लैट में संगीता बतौर मेड रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार रात से ही फ्लैट से बदबू आ रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक दुर्गंध तेज हो गई तो उन्होंने डॉक्टर मित्रा को सूचना दी। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कटर मंगवाकर दरवाजे के आगे लगी जाली कटवाई और फिर दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। इस दौरान संगीता कमरे में निर्वस्त्र हाल में मृत पड़ी मिली। शव 10-12 दिन पुराना लग रहा था और इसमें कीड़े पड़ गए थे। इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवा दिया। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा किमौत कैसे हुई। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जन का हैरान करने वाला जवाब, कहा-मृतका के पते-परिवार के बारे में जानकारी नहीं
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सर्जन ने नाम छोड़कर मृतका के बारे में अन्य जानकारी होने की बात से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी एसआई मुदित राय के पूछने पर कहा कि वह सोनू सिंह के माध्यम से उनसे मिली थी। जिसके बाद उन्होंने उसे बतौर मेड फ्लैट में रख दिया था। वहीं रहकर वह सात-आठ वर्षों से फ्लैट की देखरेख करती थी। सर्जन की ओर से पुलिस को दी गई लिखित सूचना में भी यही बताया गया। एक और खास बात यह कि सर्जन सोनू सिंह के बारे में भी पुलिस को जानकारी नहीं दे पाए। फिलहाल देर रात तक जांच पड़ताल चलती रही।

हत्या की भी जताई जा रही आशंका
पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, घटनास्थल पर खून भी बहा हुआ था जो कई दिन बीत जाने के कारण सूख गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शव के पास ही काफी मात्रा में बाल पड़े हुए थे। यह सिर के बाल लग रहे थे। सवाल यह है कि  सिर से बाल कैसे अलग हुए। हालांकि पुलिस का कहना है कि फ्लैट में भीतर जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं। जबकि दरवाजा भीतर से बंद था।

पड़ोसी भी नहीं दे पाए कोई जानकारी
मामले में चौंकाने वाली बात यह भी रही कि अगल-बगल के फ्लैट में रहने वाले पड़ोसी भी मृतका के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। उनका कहना था कि मृतका कभी-कभी ही बाहर निकलती थी। फ्लैट में किसी को आते-जाते भी नहीं देखा। गौरतलब है कि दूसरे तल पर फ्लैट नंबर 2/2 में यह घटना हुई। इस तल पर कुल 16 फ्लैट हैं जिनमें लोग रहते हैं। लेकिन मृतका के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।


आईडी में भी परिजनों का जिक्र नहीं
पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान कमरे से एक लेडीज पर्स मिला है। इसमें एक कीपैड मोबाइल के अलावा आईडी प्रूफ था। लेकिन इसमें भी उसके परिजनों के नाम
का कोई जिक्र नहीं था। इसमें मृतका का नाम लिखा था। पता लाउदर रोड रामबाग लिखा था। पुलिस कॉल हिस्ट्री खंगालने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed