फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman murder by father in law at prayagraj

छोटी सी बात पर बहु की राड से पीटकर हत्या, थाने पहुंचकर ससुर बोला-गिरफ्तार कर लीजिए

Wed, 06 Mar 2019 09:28 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नैनी (प्रयागराज)
ब्यूरो, अमर उजाला, नैनी (प्रयागराज) Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Mar 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Woman murder by father in law at prayagraj
सांकेतिक

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव में बुधवार की दोपहर छोटी सी बात पर ससुर ने बहु की सब्बल (लोहे की राड) से पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना अच्छा न बनाने बात पर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान ससुर को गुस्सा आ गया। घटना के बाद ससुर खुद ही थाने पहुंचा और बोला कि उसने अपनी बहु को मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

  
औद्योगिक थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव निवासी राम गोपाल प्रजापति का बड़ा बेटा श्यामबाबू प्रजापति मजदूरी करता है। पांच मार्च को क्षेत्र के रामपुर में स्थित नर्सिंग होम में उसका अपेंडिक्स का आपरेशन हुआ है। वह वहीं भर्ती है। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी सीमा अपने बड़े बेटे शिवम (12) एवं अपने भाई कमलेश कुमार प्रजापति पुत्र रामधारी निवासी नटिका बबुरा, खजुरौल, करछना के साथ पति के लिए खाना लेकर अस्पताल जाने के लिए तैयार हुई थी।
विज्ञापन


उसी दौरान उसका ससुर रामगोपाल प्रजापति घर के अंदर आया। खाना अच्छा न बनाने की बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान तैश में आए रामगोपाल ने पहले लात घूंसे से बहू सीमा प्रजापति (36) को पीटा फिर लोहे का सब्बल उठाकर उसके सिर पर मार दिया। आंगन में खड़ी सीमा का सिर फट गया और वह वहीं गिर गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बहू की हत्या करने के बाद रामगोपाल थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी बहू को मार डाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में बोला, ए साहेब अपनी पतोहिया को मार दिए

यह सुनकर इंस्पेक्टर महेश सिंह मौके पर पहुंचे तो उसके घर के सामने ग्रामीणों का मजमा लगा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने रामगोपाल प्रजापति को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र महेश सिंह का कहना है कि हत्या के पीछे घरेलू कलह सामने आई है। ससुर और बहु में अक्सर विवाद होता रहता था। आज विवाद ज्यादा बढ़ गया और रामगोपाल ने सब्बल मार दिया। सिर में चोट लगने से सीमा की मौत हो गई। 

रामगोपाल बहु की हत्या के बाद सीधा थाने पहुंचा और पुलिस वालों से बोला कि ‘ए साहेब! हम अपने पतोहिया का मार के कमरा म बंद कर दिहे अही, ऊ मर गय है साहेब। हमका गिरिफ्तार कई लेई साहेब।’ पुलिस वालों ने पहले सोचा कि वह मानसिक रूप से गड़बड़ है लेकिन, उसने फिर कहा कि ‘अरे हम सही कहत बाटेन साहेब। चला घरवा चलिके देख लेय साहेब।’ तब जाकर पुलिस वाले थोड़ा सशंकित हुए। जब उसके गांव पहुंचे तो वहां मजमा लगा हुआ था। 

पति अस्पताल में कर रहा था पत्नी का इंतजार, आई मौत की सूचना
रामपुर स्थित अस्पताल में भर्ती श्याम बाबू के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा चार बच्चे हैं। वह सुबह खाने का इंतजार कर रहा था। तभी उसे पता चला कि पिता ने ही सीमा को मार डाला। आपरेशन होने की वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ था। वह अस्पताल में ही दहाड़े मारकर रोने लगा। अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों एवं स्टाफ को पता चला तो लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। उधर उसके चारों बच्चे शिवम, छोटू, खुशबू और अंकुश घर में मां की खून से सनी लाश देकर बिलखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed