फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman in Mumbai, paying 20 lakhs by opening fake account

महिला मुंबई में, फर्जी खाता खोलकर 20 लाख का भुगतान

Sat, 26 Jun 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jun 2021 11:01 PM IST
सार

  • पुलिस लेडी नटवरलाल की तलाश में जुटी, बैंक कर्मचारी भी संदेह के घेरे में

विज्ञापन
Woman in Mumbai, paying 20 lakhs by opening fake account
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay

विस्तार

कैंट में जालसाजी का ऐसा मामला सामने आया जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहां मुुंबई में रहने वाली तस्लीम अख्तर के नाम पर फर्जी खाता खोला गया। फर्जी खाते के लिए उसी नाम की एक अन्य महिला का आधार कार्ड लगाया गया। इसके बाद तस्लीम बनाकर महिला को बैंक में लाकर 20 लाख का भुगतान करा लिया गया। पुलिस लेडी नटवरलाल समेत गिरोह के छह लोगों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


मामला दो साल पहले का है जब कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। बेली गांव निवासी हसीन अहमद ने जमीन के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी में तस्लीम अख्तर, उसके पति शोएब अहमद, विपिन कुमार, सैयद जैद, हसीन अहमद और मुर्शता पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि तस्लीम व उसके पति शोएब ने अपनी सिविल लाइंस स्थित जमीन के लिए रकम ली लेकिन रजिस्ट्री नहीं की और रुपये हड़प कर गए। विवेचना के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, पता चला कि भूस्वामिनी तस्लीम मुंबई में है और उन्होंने न ही किसी जमीन का सौदा तय किया, न किसी से रकम ली। बैंक में पड़ताल पर पता चला कि उनके नाम से जमीन बिक्री के रुपये लेकर जिस खाते में डलवाए गए, वह फर्जी था।
विज्ञापन


खाता खोलवाने के लिए भी बम्हरौली निवासी तस्लीम नाम की एक अन्य महिला का आधार लगाया गया, जिसकी जानकारी उसे भी नहीं। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से पता चला कि जिस महिला ने तस्लीम बनकर बैंक पहुंचकर रुपये खाते से निकाले, वह कोई अन्य थी। यही नहीं जमीन की डील में बिचौलिया विपिन भी फर्जी निकला, जिसका असली नाम महेंद्र पटेल है। इसके बाद से पुलिस लेडी नटवरलाल समेत अन्य की तलाश में जुटी है। उधर कैंट पुलिस का कहना है कि मामले में बैंककर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। क्योंकि आधार कार्ड के सत्यापन में भी गलती हुई। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed