{"_id":"6a612ba73beb62feb207f42d","slug":"woman-hangs-herself-while-on-video-call-with-husbanddies-allahabad-news-c-417-1-gd11003-8195-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पति से वीडियो कॉलिंग के दौरान महिला ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पति से वीडियो कॉलिंग के दौरान महिला ने लगाया फंदा, मौत
Thu, 23 Jul 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
भारतगंज मृतका रहमुन निशा की फाइल फ़ोटो
मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज स्थित कदम रसूल मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के ससुर सलीम ने बताया कि कस्बे के वार्ड चार कदम रसूल निवासी रहमुन निशा (30) पत्नी जावेद ने सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे में पति को वीडियो कॉल कर फंदा लिया। यह देख जावेद ने फोन करके छोटे भाई सैफ को जानकारी दी। परिजन भागते हुए छत पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। घटना की सूचना मांडा पुलिस को दी गई।
सलीम ने बताया कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर थे। घर से सूचना मिलने पर जब वह पहुंचे तो बहू का शव फंदे से लटका था।
परिजनों के मुताबिक, रहमुन निशा का मायका मध्यप्रदेश के मऊगंज जनपद के शाहपुर में है। उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले जावेद के साथ हुआ था। जावेद दिल्ली में एक सिलाई कारखाने में नौकरी करता है। मृतका को तीन वर्षीय पुत्र उस्मान और दो वर्षीय पुत्री परी हैं। एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का संकलन किया है।