फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman gang-raped behind a school In Prayagraj

UP: घर के बाहर से महिला को जबरन उठाया, हाथ-पैर बांध स्कूल के पीछे किया गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड!

Tue, 20 Aug 2024 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

प्रयागराज में महिला को घर के बाहर से खींच ले गए। इसके बाद स्कूल के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
woman gang-raped behind a school In Prayagraj
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सरायममरेज के एक गांव में रविवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां तीन लोग घर के बाहर सो रही 25 वर्षीय महिला को मुंह दबाकर खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर रॉड से पीटा। भाई का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में सरिया से चोट भी पहुंचाई। पीड़िता के मुताबिक, घटना उसके जेठ ने दो अन्य लोगों संग मिलकर अंजाम दी। पुलिस ने जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता अपने मायके में पिछले साल से रह रही थी। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और बाद में घर से निकाल दिया गया। कई बार मानमनौव्वल के बाद भी उसे वापस नहीं ले जाया गया।
विज्ञापन


भाई ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात भी घर के लोग खाना खाकर सो गए। बहन दरवाजे पर चारपाई पर सो रही थी जबकि अन्य लोग बरामदे में थे। रात में एक बजे के बाद तीन लोग आए और मुंह दबाकर दुपट्टे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद खींचकर 200 मीटर दूर स्थित स्कूल के पीछे ले गए। वहां विरोध पर रॉड से पीटा और फिर उससे दरिंदगी की। आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया से चोट भी पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान होने पर उसे छोड़कर भाग निकले। सुबह छह बजे के करीब गांव के कुछ लोग शौच के लिए गए तो महिला को घायल हाल में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचने के बाद सूचना दी तो डायल 112 और फिर स्थानीय पुलिस आ गई। 
Trending Videos

पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआरएन भेज दिया गया। एसआरएन से उसे डफरिन भेजकर मेडिकोलीगल कराया गया और फिर वापस एसआरएन लाकर भर्ती किया गया। पुलिस अफसरों को महिला के भाई ने बताया कि बहन ने उसे बताया कि वारदात उसके जेठ मोतीलाल उर्फ भुंवर पटेल ने अपने दो साथियों संग मिलकर अंजाम दी।

 

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करत हुए आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।-अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर

 

पति साथ रखने को तैयार, जेठ करता है विवाद
पीड़िता के भाई ने यह भी बताया कि बहन को उसका पति साथ रखने को तैयार है। लेकिन जेठ इसका विरोध करता है। वह भाई को भी डरा-धमकाकर रखता है और यही वजह है कि बहन को मायके में रहना पड़ रहा है। उसकी नजर बहन के पति की संपत्ति पर है।

 

हाथ, पैर व प्राइवेट पार्ट में चोट
भाई ने बताया कि बहन के हाथ-पैर व प्राइवेट पार्ट में चोट है। रॉड व सरिया से हमले में उसे यह चोटें आई हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हालांकि अभी वह ठीक से बोल नहीं पा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed