{"_id":"62de9c761be3bd27a815de79","slug":"woman-facebook-friend-blackmailed-student-by-making-obscene-video-viral-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : महिला फेसबुक फ्रेंड ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्र को किया ब्लैकमेल, रुपये न देने पर वायरल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : महिला फेसबुक फ्रेंड ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्र को किया ब्लैकमेल, रुपये न देने पर वायरल की धमकी
Mon, 25 Jul 2022 07:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Jul 2022 07:06 PM IST
सार
छात्र किराए के कमरे में रहकर तैयारी करता है। उसने पुलिस को बताया कि खुद को लखनऊ की बताने वाली महिला काफी दिनों से उससे मैसेंजर पर चैट कर रही थी। एक दिन रात 12 बजे उसने मैसेंजर पर वीडियो कॉल की।
विज्ञापन
Obscene
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैगोरटाउन में महिला फेसबुक फ्रेंड ने अश्लील वीडियो बनाकर प्रतियोगी छात्र को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। रुपये मांगे और न देने पर वीडियो वायरल करने को धमकाया। छात्र की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्र किराए के कमरे में रहकर तैयारी करता है। उसने पुलिस को बताया कि खुद को लखनऊ की बताने वाली महिला काफी दिनों से उससे मैसेंजर पर चैट कर रही थी। एक दिन रात 12 बजे उसने मैसेंजर पर वीडियो कॉल की। उसने आठ बार कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद नौंवी बार में उसने कॉल रिसीव की तो वह कपड़े उतारते दिखाई दी। जिस पर उसने कॉल काट दी।
विज्ञापन
छात्र ने जब मैसेज भेजकर उससे ऐसा करने की वजह पूछी तो वह उसे धमकाकर पैसे मांगने लगी। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की बात कहने लगी। इस पर छात्र ने अपना फेसबुक अकाउंट व मैसेंजर एप ही डिलीट कर दिया। साथ ही मामले की तहरीर जार्जटाउन थाने में दी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन