{"_id":"5cc5fc70bdec22077725229f","slug":"woman-drowning-after-drinking-water-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पीते ही अचेत होकर गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पीते ही अचेत होकर गिरी महिला, मौत
Mon, 29 Apr 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दारागंज के अलोपीबाग चुंगी पर रविवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। टेंपो से उतरी महिला ने वहां एक दुकान पर पानी पीया ही था कि तभी अचेत होकर गिर गई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दारागंज पुलिस ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब एक महिला अलोपीबाग चुंगी के पास झूंसी की ओर से टेंपो पर सवार होकर आई। चुंगी पर वह टेंपो से उतरकर पास ही स्थित दुकान पर पहुंची और पानी पीया। पानी पीते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस महिला को एसआरएन अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि उसने नीले रंग की साड़ी पहन रखी थी।
विज्ञापन
चुंगी के आसपास मौजूद लोग भी उसके बारे में कुछ बता नहीं पाए। उन्होंने सिर्फ यही बताया कि महिला टेंपो से वहां पहुंची थी। इस बात की भी आशंका है कि महिला की मौत लू लगने की वजह से हुई हो। फिलहाल, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन