फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman dies due to electric shock

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत

Sun, 22 Sep 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
woman dies due to electric shock
current
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत हो गई। पड़ोस की महिला के शोरशराबे पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक विवाहिता की सांसें थम चुकी थीं। महिला का पति बाहर रहता है।
विज्ञापन

देवसरा इलाके के बाभनपुर गांव निवासी चंद्रधर पांडे की पत्नी किरण दिन में घर में अकेली थी घर का कामकाज निपटाने के बाद टेबल फैन को अपनी तरफ घुमाना चाहा। इस बीच पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गिर पड़ी। घर में अकेले होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी और करंट की चपेट में आकर विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बच्चों के स्कूल से लौटने के कुछ देर पहले पड़ोसी शिव प्रसाद गुप्ता की पत्नी पुष्पा देवी उसे बुलाने के लिए कमरे के भीतर आई तो घटना की जानकारी हुई। जब उन्होंने पंखे को सीधा करने का प्रयास किया तो उन्हें भी करंट के झटके लगे। जिस पर उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर तमाम ग्रामीण जुटे और बिजली काटकर पंखे को हटाया गया। गांव में ही चिकित्सक को बुलाया गया। जिसने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उसके दोनों बच्चे भी विद्यालय से आ गए और मां की मौत की जानकारी पर बिलखने लगे। मृतका का पति चंद्रधर दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed