{"_id":"64bae5d0f4f621d4500d9549","slug":"woman-commits-suicide-by-getting-cut-off-from-train-with-son-meerganj-news-c-4-1-bly1032-210951-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला ने पुत्र के साथ ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला ने पुत्र के साथ ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Sat, 22 Jul 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। एक महिला ने अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ धनेटा फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लोगों में चर्चा है कि ससुरालवालों से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।
शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी एक महिला अपने घर से नाराज होकर अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ धनेटा फाटक पहुंच गई। उसने ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। लोगों के पूछने पर महिला ने बताया कि उसका मायका पीलीभीत के शिवनगर में है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे थे एक बेटा नानी के घर पर रहता है। छोटे बेटे के साथ वह ससुराल में रहती है। उसका पति गाजियाबाद में नौकरी करता है और उसे खर्चें के लिए रुपये नहीं देता है। सास-ससुर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते है। इस पर वह घर से नाराज होकर चली आई। लोगों ने उसे समझाया। इस पर महिला अपने बेटे को गोद में लेकर रेलवे लाइन किनारे मीरगंज दिशा को चली गई और थोड़ी ही देर में बरेली की ओर से आ रही एक ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।