{"_id":"5fabda9c37056542531dd2ff","slug":"woman-carrying-her-husband-on-shoulder-for-treatment-after-she-not-getting-stretcher-on-hospital-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मानवता हुई शर्मसार, स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर लेकर इलाज के लिए भटकती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मानवता हुई शर्मसार, स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर लेकर इलाज के लिए भटकती रही महिला
Wed, 11 Nov 2020 06:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
पति को इलाज के लिए कंधे पर उठाकर ले जाती महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने के कारण शोभा अपने पति को कंधे पर लाद कर डॉक्टरों के पास इलाज कराने के लिए भटकती रही। लापरवाह स्वास्थ्य महकमे को जरा भी शर्म नही आई, जिला अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय और डॉक्टर समेत पूरे स्टाप ने महिला की कोई भी मदद नहीं की।
विज्ञापन
अब सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित महिला शोभा का आरोप है कि वह पति को कंधे पर लादकर डॉक्टर के पास तक लेकर गई, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने उसकी कोई भी मदद नहीं की।
विज्ञापन
शोभा के पति का छह महीने पहले पेड़ से गिरने पर पैर टूट गया था, वह पति का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन एक गरीब बेबस महिला पति को कंधे पर लाद अस्पताल में हैरान व परेशान घूमती रही। महिला को स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका। घटना 5 दिन पुरानी है। जिला अस्पताल के सीएमएस पीपी पाण्डेय का कहना है कि महिला के द्वारा हेल्प नही मांगी गई, अस्पताल में आठ स्ट्रेचर हैं 500 मरीज रोज आते हैं ऐसे में कभी स्ट्रेचर खाली नहीं रहता है।
विज्ञापन