फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman body was being carried hanging in bamboo for cremation, passersby helped, video goes viral

गरीबी का दंश: चादर में महिला का शव बांधकर पैदल अंतिम संस्कार को निकले पति और पिता, वीडियो वायरल

Fri, 13 Oct 2023 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 09:46 PM IST
सार

मूलत: वाराणसी के रहने वाला मुसहर समाज का एक परिवार नीबी गांव में रहकर पत्तल और दोना बेचकर अपना गुजर-बसर करता है। ऐसी परिवार के नखड़ू की पत्नी 24 वर्षीय अनीता काफी दिनों से बीमार चल रही थी। नखड़ू और उसका पिता मैनेजर गांव के ही किसी तांत्रिक के यहां उसकी झाड़-फूंक करा रहे थे।

विज्ञापन
Woman body was being carried hanging in bamboo for cremation, passersby helped, video goes viral
बांस में लटकाकर महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते पिता और पति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरीबी का दंश। जीते जी बीमार पत्नी का इलाज न करा सका। मौत के बाद उसके कफन और अर्थी तक के पैसे नहीं। मजबूर पति ने चादर में पत्नी का शव लपेटा, बांस में बांधकर अपने पिता के साथ पैदल ही अंतिम संस्कार को चल पड़ा। तंगहाली की यह घटना झूंसी के नबी गांव की है।

विज्ञापन



मूलत: वाराणसी के रहने वाला मुसहर समाज का एक परिवार नीबी गांव में रहकर पत्तल और दोना बेचकर अपना गुजर-बसर करता है। ऐसी परिवार के नखड़ू की पत्नी 24 वर्षीय अनीता काफी दिनों से बीमार चल रही थी। नखड़ू और उसका पिता मैनेजर गांव के ही किसी तांत्रिक के यहां उसकी झाड़-फूंक करा रहे थे। शुक्रवार को अनीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



नखड़ू पैदल ही शव लेकर दारागंज घाट की ओर जा रहा था। तकरीबन पांच किलोमीटर चलने के बाद जब वह झूंसी की आवास विकास कॉलोनी योजना तीन पहुंचा तो कुछ लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने तत्काल उसे रोका। घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर चौकी इंचार्ज नवीन सिंह मौके पर पहुंचे। इसी बीच मुंशी का पुरा गांव के सुभाष यादव और ओम प्रकाश ने गरीब मुसहर परिवार को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इतने में सैकड़ों लोगों ने कई हजार रुपये चंदा एकत्र कर गरीब परिवार को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज नवीन ने एक ई-रिक्शा करके उस पर शव को लदवाकर झूंसी के छतनाग घाट भिजवाया। बाद में वहीं पर महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना का संज्ञान होते ही जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। पीड़ित को आयुष्मान कार्ड या आवास, जिसका भी पात्र होगा। मुहैया कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed