फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman accused wanted in embezzlement of 9.46 crores arrested in Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ के गबन में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jul 2021 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 08:41 PM IST
सार

  • मुख्य आरोपी की है पत्नी, पौने दो करोड़ से ज्यादा की रकम लगा दी ठिकाने, कोटक महिंद्रा बैंक का मामला

विज्ञापन
Woman accused wanted in embezzlement of 9.46 crores arrested in Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक

विस्तार

कोटक महिंद्रा बैंक की सिविल लाइंस शाखा में 9.46 करोड़ के गबन मामले में वांछित चल रही मानसी पांडेय शुक्रवार को गिरफ्तार कर ली गई। पुलिस का दावा है कि उसने गबन की रकम में से करीब पौने दो करोड़ रुपये ठिकाने लगाए। इनसे फ्लैट व आभूषण समेत अन्य खरदारी की। पुलिस ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले साल पांच अप्रैल को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया था कि बैंक में कार्यरत अंशुमान दुबे ने 9.46 करोड़ रुपये का गबन किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान पिंकू तिवारी, मातंबर पांडेय, कमलराज सचदेवा, प्रवीण कुमार दुबे, अजय शर्मा का नाम आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


जिनके कब्जे से करीब एक करोड़ नगद और 1.250 किग्रा के आभूषण बरामद किए गए थे। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों से यह भी पता चला था कि गबन की रकम की हिस्सेदार मुख्य आरोपी अंशुमान की पत्नी  मानसी पांडेय भी है। जिस पर उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकेनाम से पंजाब नेशनल, एचडीएफसी, कोटक महिंद्र व एसबीआई में कुल चार खाते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक केखाते में 1.27 करोड़ रुपये जमा और 1.25 करोड़ रुपये की निकासी की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एचडीएफसी बैंक के खाते में छह जून 2019 से सात जनवरी 2020 तक 46 लाख जमा व इतने ही रुपयों की निकासी की बात सामने आई। उसने पूछताछ में बताया है कि पति की ओर से गबन किए जाने की उसे पूर्ण जानकारी थी। साथ ही उसने गबन की रकम से फ्लैट, जमीन व आभूषण खरीदने की बात स्वीकारी है। आरोपी मूल रूप से बस्ती के कोतवाली क्षेत्र स्थित रंजीत कॉलोनी की रहने वाली है जो वर्तमान में गोरखपुर के देवरिया बाईपास तारामंडल रोड रामगढ़ ताल स्थित कादंबरी हाईट्स अपार्टमेंट में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed