फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the doubling, second entry will open at Rambagh station.

दोहरीकरण होने के साथ ही रामबाग स्टेशन पर खुल जाएगी सेकंड इंट्री

Sun, 06 Feb 2022 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
With the doubling, second entry will open at Rambagh station.
दोहरीकरण होने के साथ ही रामबाग स्टेशन पर खोली जाएगी दूसरी इंट्री
विज्ञापन

0 डीआरएम वाराणसी ने रामबाग, झूंसी आदि रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर मलाकराज साइड से दूसरी इंट्री इसी वर्ष खोल दी जाएगी। शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने यहां बताया कि बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के साथ ही मलाकराज साइड में यात्रियों के प्रवेश के लिए इंट्री खोल दी जाएगी। यह काम जल्द ही शुरू होगा।

बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड के तमाम स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए दिन में ढाई बजे के आसपास रामबाग पहुंचे डीआरएम ने यहां सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण किया। यहां आरक्षण काउंटर का भी उन्होंने जायजा लिया। साफ×सफाई की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करने के साथ उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार-छह में जगह-जगह उखड़ी टाइल्स को दुरुस्त करने का निर्देश अफसरों को दिया। प्रयागराज में आयोजित माघ मेले को लेकर उन्होंने स्पेशल ट्रेन के संचालन और यात्रियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। डीआरएम वाराणसी से प्लेटफार्म नंबर एक के वाराणसी छोर को हाई लेवल करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। कहा कि इस दिशा में कार्य किया जाएगा। दरअसल प्लेटफार्म नंबर एक से विभूति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन होता है। विभूति में कुल 17 कोच हैं, जबकि प्लेटफार्म नंबर एक पर 12 कोच ही आ पाते हैं, अन्य पांच कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसी वजह से यहां मांग की जा रही है कि पूरे प्लेटफार्म को हाई लेवल किया जाए। ताकि यात्रियों को ट्रेन से चढ़ने एवं उतरने में दिक्कत न हो। डीआरएम ने झूंसी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, अनुज वर्मा, स्टेशन अधीक्षक अरविंद राय, आरपीएफ प्रभारी मुकेश यादव, संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed