{"_id":"613260388ebc3e7f42301425","slug":"will-have-to-work-hard-to-come-home-on-diwali-no-room-is-running-in-all-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर घर आने के लिए करनी होगी मशक्कत, सभी ट्रेनों में चल रहा है नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर घर आने के लिए करनी होगी मशक्कत, सभी ट्रेनों में चल रहा है नो रूम
Sat, 04 Sep 2021 10:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:22 AM IST
सार
इस बार दिवाली का पर्व चार नवंबर को हो। पर्व के एक दिन दिन पूर्व दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। हालांकि दो और तीन नवंबर के पूर्व वाली तिथि में जरूर कुछ ट्रेनों में काफी बर्थ अभी उपलब्ध है।
विज्ञापन
रद्द
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले त्योहारी सीजन पर प्रयागराज से जाने एवं यहां से आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति दिवाली के मौके पर है। दिवाली के अवसर पर दिल्ली, मुंबई रूट से आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। पर्व मनाने के बाद प्रयागराज से उक्त दोनों ही रूट पर जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची होने से लोग परेशान है कि उनका सफर कैसे पूरा होगा।
इस बार दिवाली का पर्व चार नवंबर को हो। पर्व के एक दिन दिन पूर्व दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। हालांकि दो और तीन नवंबर के पूर्व वाली तिथि में जरूर कुछ ट्रेनों में काफी बर्थ अभी उपलब्ध है। प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तीन नवंबर को इसके स्लीपर में 130, थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 12 पर पहुंच गई है। ऊंचाहार एक्सप्रेस के स्लीपर में 114, थर्ड एसी में 21, पुरुषोत्तम एक्स्प्रेस के जनरल में नो रूम, स्लीपर में 271, एसी थ्री में 73, स्वतंत्रता सेनानी के स्लीपर में 105 और थर्ड एसी में 26 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है।
वहीं मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनों में तीन नवंबर गोदान एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस के स्लीपर में नोरूम हो गया है। काशी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-पटना, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर, महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई मेल आदि ट्रेनों की भी सभी श्रेणियों में पर्व के पूर्व प्रतीक्षा सूची है। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय का कहना है कि पर्व के आसपास कुछ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की तैयारी है। हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।