फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   will be cold at the confluence of the Ram temple issue

संगम की रेती पर ठंडा रहेगा राम मंदिर मुद्दा

Sat, 10 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
 will be cold at the confluence of the Ram temple issue
 केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार होने का असर अबकी संगम की रेती पर भी दिखेगा। पहले की तरह राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद इस बार आक्रामक रवैया नहीं दिखाएगा। केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक और संत सम्मेलन के एजेंडे में यह मुद्दा शामिल होगा लेकिन जोर गौ हत्या रोकने, गंगा की निर्मलता व स्वच्छता और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर ही रहेगा। फरवरी में होने वाले हिन्दू सम्मेलन में भी इन्हीं मुद्दों के छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद का केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल और संत सम्मेलन के जरिए पिछले कई वर्षों से संगम क्षेत्र से माघ मेला से राम मंदिर निर्माण को लेकर आवाज बुलंद करता रहा है। संगम की रेती पर हुए फैसले के अनुसार संगठन सालभर की गतिविधियों को अंजाम देता है। संगठन में चर्चा है कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद संगठन पहले जैसी आक्रामकता नहीं दिखा रहा है। आरएसएस की सलाह पर संगठन ने नेताओं को ऐसा कोई काम न करने की सलाह दी है जिसके कारण सरकार की घेराबंदी हो सके। संत सम्मेलन में भी यह असर दिख सकता है।
विज्ञापन


16 जनवरी को केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की परेड स्थित विहिप शिविर में बैठक होगी। इसमें संत सम्मेलन के एजेंडे पर चर्चा होगी। 17 जनवरी को शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर में सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें स्वस्थ गंगा-निर्मल गंगा, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने, अखंड भारत, धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून का निर्माण के मुद्दे उठेंगे। सूत्र बताते हैं कि विहिप वर्ष 2017 से राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून पारित कराने की मांग उठाएगी। हालांकि, इसमें आक्रामक रुख दिखाने के बजाए सहयोग का रवैया संगठन दिखाएगा।  कोशिश होगी कि मुद्दा जिंदा रहे लेकिन इससे सरकार की सेहत पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed