फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife of review officer hanged

समीक्षा अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाई

Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wife of review officer hanged
समीक्षा अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाई
विज्ञापन

धूमनगंज के कालिंदीपुरम मेें हुई घटना, मोहल्ले वाले स्तब्ध
शराब पीने को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद उठाया कदम
प्रयागराज। धूमनगंज के कालिंदीपुरम में रहने वाले समीक्षा अधिकारी की पत्नी अंतिमा(32) ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले ही शराब पीने को लेकर उनका पति से झगड़ा हुआ था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी शादी छह साल पहले सुल्तानपुर के ही दोजूपुर की रहने वाली अंतिमा से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश शराब पीने के आदी थे जिसका पत्नी विरोध करती थी। इस बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। रोज की तरह सोमवार रात आठ बजे के करीब भी अखिलेश शराब पीकर आए थे। इस बात को लेकर एक बार फिर पत्नी से जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद नाराज होकर वह कमरे में चली गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। पति ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। कुछ देर बाद उसने किसी तरह भीतर झांककर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही पार्षद अखिलेश सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि महिला दुपट्टे से पंखे पर बनाए गए फंदे पर लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मां की याद में बिलखती रही मासूम
अंतिमा की मौत के बाद से उसकी दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया छिन गया। बड़ी बेटी विभू तीन साल जबकि छोटी मिष्ठी की उम्र महज 13 महीने है। मां की मौत के बाद विभू का रो-रोकर बुरा हाल था जबकि मिष्ठी को तो यह पता भी नहीं था कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं है। पति अखिलेश भी गहरे सदमे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed