फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife murdered by slitting her throat with a sharp weapon, police arrested the accused husband.

Crime News : चाकू-पेचकस से पत्नी की हत्या की, रातभर कमरे में बंद रखा शव

Wed, 15 Nov 2023 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 11:49 AM IST
सार

वंशकार बस्ती में रहने वाला मुन्नू डलिया बनाने का काम करता है। उसकी शादी 10 साल पहले दिल्ली में यमुना बैंक के पास रहने वाली ममता (35) के साथ हुई थी। दोनों की तीन बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेहद गरीबी में जी रहे थे। इसी कारण दोनों में झगड़ा भी होता था।

विज्ञापन
Wife murdered by slitting her throat with a sharp weapon, police arrested the accused husband.
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीडगंज में यमुना बैंक रोड पर स्थित वंशकार झोपड़पट्टी में मंगलवार की रात एक युवक ने नशे की हालत में चाकू-पेचकस घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को कमरे में बंद कर दिया। अनहोनी की आशंका पर बुधवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे लिया। आरोपी भी हिरासत में है।

विज्ञापन


वंशकार बस्ती में रहने वाला मुन्नू डलिया बनाने का काम करता है। उसकी शादी 10 साल पहले दिल्ली में यमुना बैंक के पास रहने वाली ममता (35) के साथ हुई थी। दोनों की तीन बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेहद गरीबी में जी रहे थे। इसी कारण दोनों में झगड़ा भी होता था। पुलिस के मुताबिक दोनों नशा करते थे। पिछले कुछ महीनों से मुन्नू ने काम करना बंद कर दिया था। ममता ही इधर-उधर काम कर परिवार चला रही थी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज नई बस्ती बाबूराम ने बताया कि मंगलवार की रात दोनों नशे में की हालत में झगड़ा करने लगे। पहले उनमें गालीगलौज हुई फिर मारपीट शुरू हो गई। मुन्नू ममता को घर के अंदर ले गया और चारों बच्चों को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद चाकू और पेचकस से कई वार किए। ममता बुरी तरह से चीखी फिर शांत हो गई। बच्चे भी बाहर डरे सहमे खड़े थे। हत्या के बाद मुन्नू बाहर निकला और उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। पुलिस को सुबह छह बजे किसी ने फोन कर बताया तो दरोगा और सिपाही वहां पहुंचे। कमरा खुलवाया तो ममता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मुन्नू को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मुन्नू ने बताया कि ममता उसे कुछ नहीं समझती थी, वह अक्सर इधर-उधर जाती थी। उसे बहुत खराब लगता था। वह टोकता तो लड़ने पर अमादा हो जाती। कल भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने ममता की हत्या कर दी।

बच्चे बोले, बाहर निकालकर मां को मारा
चारों ने पुलिस को बयान दिया है कि पापा ने सबको घर से बाहर निकालकर मां को मारा है। चारों रो रहे थे। पिता को पुलिस पकड़ ले गई। मां की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed