फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife had said, take some measures for Pankaj, lover slit his throat with hired killers

खुलासा : पत्नी ने कहा था, कुछ उपाय करो पंकज का, प्रेमी ने भाड़े के हत्यारों से रेतवा दिया गला 

Fri, 25 Mar 2022 05:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 05:42 AM IST
सार

पुलिस के सामने जब कुसुम ने पूछताछ में हत्याकांड के संबंध में राज उगले तो अफसर भी चौंक गए। उसने कहा कि पंकज शराब के नशे में उसे पीटता था।

विज्ञापन
Wife had said, take some measures for Pankaj, lover slit his throat with hired killers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय पंकज पटेल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने जब राज उगला तो पुलिस वाले भी सन्न रह गए। दो बच्चों की मां ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी गोलू का सहारा लिया और किसी तरह से पति को रास्ते से हटाने के लिए उपाय करने के लिए कहा। प्रेमी ने भी बिना देर किए भाड़े के दो कातिलों को बुलाकर पंकज पटेल का काम तमाम कर दिया। 

विज्ञापन



पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के सामने जब कुसुम ने पूछताछ में हत्याकांड के संबंध में राज उगले तो अफसर भी चौंक गए। उसने कहा कि पंकज शराब के नशे में उसे पीटता था। अनापशनाप खर्चे करता था और टोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। गोलू उसके करीब आया तो उसे सहारा मिला। घर का माहौल बिगड़ता ही जा रहा था।
विज्ञापन




अल्लापुर का मकान बेचकर जो रुपये मिले थे, उन्हीं से नैनी में उसके नाम एक जमीन खरीदी थी। लेकिन बाकी की रकम उड़ाने में लगा था। ऐेसे में तंग आकर एक दिन उसने गोलू से कहा था कि पंकज का कुछ उपाय करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से रिश्ते नहीं थे अच्छे
अफसरों ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कुसुम के अपने पति से रिश्ते अच्छे नहीं थे। जनवरी में एक्सीडेंट के बाद पंकज के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गोलू ने परिवार की बेहद मदद की थी। इसी दौरान वह कुसुम के करीब आ गया था। जिसके बाद से पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ते चले गए। कुुसुम पति की शराब और अय्याशी की आदतों से भी बेहद परेशान थी। यही वजह थी कि उसने गोलू संग मिलकर यह साजिश रची। उसे लगा था कि पति की मौत के बाद नौकरी उसे मिल जाएगी और प्रॉपर्टी की मालिक भी वही होगी। उधर, गोलू ने उससे शादी का वादा किया था।

पिता की मौत के बाद मां जेल में, किसके सहारे जीएंगी मासूम?
इस मामले के खुलासे के बाद अब पंकज की दो मासूम बेटियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि दो बेटियों में एक सात और दूसरी पांच साल की है। पिता की मौत हो चुकी है और मां जेल जा चुकी है। छोटी सी उम्र में उनके सामने अभी पहाड़ सी जिंदगी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अब किसके सहारे जीएंगी। फिलहाल दोनों ननिहाल में अपने मामा के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed