फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife found dead on ground, husband's body found hanging on tree

गला घोंटकर पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
सार

  • कंट्रोल रूम में फोन कर कहा, पत्नी को मार दिया है, जा रहा हूं फांसी लगाने
  • घूरपुर के बलापुर गांव में बुधवार की रात पारिवारिक कलह में हुई घटना

विज्ञापन
Wife found dead on ground, husband's body found hanging on tree
Prayagraj News : घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर गांव में पत्नी की हत्या कर फांसी लगाने की घटना को पुलिस प्रथम दृष्टया में पारिवारिक कलह का मामला मान रही है। युवक ने रात में पत्नी की हत्या के बाद कंट्रोल रूम को फोन कर बताया था कि उसने पत्नी को मार दिया है और खुद फांसी लगाने जा रहा है। उसके मोबाइल नंबर और वाइस कॉल रिकार्डिंग से इस बात की तस्दीक हो गई है कि फोन युवक ने ही किया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के वसना  चकजनधरन गांव निवासी श्रवण कुमार (30) कुछ महीनों पहले पत्नी पुष्पा (28) और बच्चों के साथ ईट भट्ठे पर मजदूरी करने बलापुर गांव आया था। पुष्पा के पिता शिव कुमार भी साथ में आए थे। वह भी भट्ठे पर मजदूरी करते थे। कुछ समय पहले श्रवण कुमार बनारस में ट्रैक्टर चालक का काम करने चला गया था।
विज्ञापन


15 दिन पहले वह बनारस से यहां आया था। बुधवार देर रात श्रवण और पुष्पा में किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। बाहर श्रवण ने पुष्पा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। खुद भी फांसी लगाकर जान देने जा रहा है। फोन पर उसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उसने फोन काट दिया था। इसके बाद श्रवण ने भी फांसी लगा ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुरुवार की सुबह ग्रामीण ईंट भट्ठा के दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब के पास गए तो श्रवण कुमार का शव पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था और चंद कदम दूरी पर पुष्पा का शव झाड़ी में पड़ा था। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, सीओ करछना राजेश यादव और थानाध्यक्ष घूरपुर भूवनेश चौबे समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया में घरेलू कलह को घटना की वजह मान रही है। हालांकि कुछ और बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। श्रवण और पुष्पा के मोबाइल कॉल डीटेल्स की भी पड़ताल की जा रही है। सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि श्रवण के मोबाइल से कंट्रोल रूम को की गई काल की रिकार्डिंग मिल गई है। आवाज सुनकर परिजनों ने पुष्टि की है। नंबर भी उसी का था। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय भी हुई लेकिन श्रवण की लोकेशन नहीं मिल पाई।


घूरपुर के बलापुर पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी को मार दिया फिर खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल कॉल डीटेल्स की भी जांच की जा रही है। सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed