{"_id":"5e2f35938ebc3e7d5d1fd52c","slug":"wi-fi-service-reached-247-stations-allahabad-news-ald266823837","type":"story","status":"publish","title_hn":"247 स्टेशनों तक पहुंची वाई फाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
247 स्टेशनों तक पहुंची वाई फाई सेवा
विज्ञापन
Wi-Fi service reached 247 stations
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
247 रेलवे स्टेशनों तक पहुंची वाई फाई सेवा
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सौ फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजा रोहण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय में आरपीएफ परेड की सलामी भी ली। यहां उन्होंने एनसीआर की तमाम उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि जोन में वाई फाई से लैस स्टेशनों की संख्या 247 हो गई है।
महाप्रबंधक ने बताया कि जोन के 57 रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली लगाई गई है। विभिन्न स्टेशनों पर 30 एस्केलेटर एवं 18 लिफ्ट लगाई गई। आने वाले दिनों में 36 एस्केलेटर एवं 30 लिफ्ट इलाहाबाद जंक्शन समेत विभिन्न स्टेशनों पर लगा दी जाएगी। अत्यधिक भीड़ वाली अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने इस वर्ष 610 फेरा स्पेशल ट्रेन संचालित की। ट्रेनों में चेन पुलिंग की रोकथाम के लिए 5518 लोगों को पकड़ा गया। वर्ष भर में ऐसे लोगों से 34.41 लाख का जुर्माना वसूला गया।
गणतंत्र दिवस समारोह में जीएम एनसीआर ने कुल 17 अफसर एवं कर्मचारियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित भी किया। इसी क्रम में एनसीआर महिला संगठन की अध्यक्ष ललिता चौधरी ने टेंडरफीट विद्यालय में ध्वजारोहण किया। उधर डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने भी रविवार को झंडारोहण किया। डीएसए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 56 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए ।