फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Why Priyanka is silent due to atrocities on women in Rajasthan - Sadhvi

कांग्रेस पर निशाना : राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार प्रियंका क्यों खामोश-  साध्वी

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

साध्वी निरंजन ने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को हक और अधिकार दिलाने की बात करें, तो बेहतर होगा। उत्तर प्रदेश की महिलाएं योगी सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक महिला होने के नाते वह इस बात का दावा कर रही हैं।

विज्ञापन
Why Priyanka is silent due to atrocities on women in Rajasthan - Sadhvi
कौशाम्बी : जनविश्वास यात्रा लेकर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार नहीं दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि, वहां पर कांग्रेस की सरकार है। यूपी में चुनाव आया तो वह महिलाओं के हक और अधिकार को लेकर मैदान में कूदने का दावा कर रही हैं।

विज्ञापन


कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को हक और अधिकार दिलाने की बात करें, तो बेहतर होगा। उत्तर प्रदेश की महिलाएं योगी सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक महिला होने के नाते वह इस बात का दावा कर रही हैं।

विज्ञापन

जनविश्वास यात्रा लेकर पहुंचीं दोआबा 
दोआबा में रविवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रविवार की सुबह भरवारी से भाजपा की जन विश्वास यात्रा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य मंत्री संजय गौड़, सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लाल बहादुर लेकर निकले। दरियापुर, गुवारा तैयबपुर व सालेपुर मोड़ के पास सैकड़ो लोगों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा की अगुवाई करने वालों पर फूल बरसाकर जय श्री राम व वंदे मातरम् के जयघोष से स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में सदर ब्लॉक प्रमुख पति हुबलाल दिवाकर, राम अभिलाष मौर्य, डॉ. मोतीलाल मौर्य, राम गोपाल लोधी, ज्ञान मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।  इसके बाद करारी चौराहे पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जन विश्वास यात्रा भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए निकाली गई है।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। 2022 के चुनाव में भी इसी विश्वास को कायम रखने की जरूरत है। सदर विधायक लाल बहादुर ने लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सुरेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, मदनलाल, श्याम सुंदर केसरवानी, कमल कुशवाहा, संतोष शुक्ल, हरीश गुप्ता शारदा साहू, गजराज प्रजापति, प्रतीक जायसवाल आदि लोग रहे।

टाइगर अभी जिंदा है : सांसद
करारी कस्बे में पहुंची जन विश्वास यात्रा में सांसद विनोद सोनकर ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा इंद्रजीत सरोज कुछ लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं। इसलिए इंद्रजीत सरोज को पता होना चाहिए कि 2022 में भाजपा की फिर सरकार बनेगी। इसलिए लोगों को धमकाने का काम न करें। अभी मैं सांसद भी हूं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि टाइगर अभी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed