फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Where to buy and how to get recharge fast tag

फास्टैग--

Tue, 26 Nov 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Where to buy and how to get recharge fast  tag
एनएचएआई के किसी भी टोल प्लाजा पर आप फास्टैग डिवाइस की मदद से 1 दिसंबर से बिना रुकावट के यात्रा कर सकते हैं। पहली दिसंबर से वाहन पर फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। सरकार अगले महीने से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर नकद में शुल्क लेना बंद कर रही है, जिसके बाद वाहन चालक फास्टैग से बिना रुके ही टोल शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो टोल से कनेक्ट हो जाती है।
विज्ञापन

वाहन के शीशे पर फास्टैग लगा होने से चालक को गाड़ी रोककर टोल नहीं देना पड़ेगा। फास्टैग में लगे रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) से टोल शुल्क वाहन चालक के खाते से कट जाएगा, जो फास्टैग से लिंक होगा। इस कदम से राजमार्गो के टोल प्लाजा पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। कैशलेस भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। वाहन चालक प्रयागराज जोन में खुले सेल टर्मिनल से फास्टैग खरीद सकते हैं। फिलहाल इस जोन में एनएचएआई ने आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक से फास्टैग डिवाइस जारी करने के लिए करार किया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि इंडियन हाईवे मैनेजमेंट लिमिटेड को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत एनएचएआई ने भी टोल एंजेसियों को फास्टैग वितरण की सुविधा दी है। फिलहाल सभी नौ में से छह टोल प्लाजा पर फास्टैग विंडो खोल दी गई है।
विज्ञापन

फास्टैग के लिए टोल बैरियरों पर मची मारामारी
प्रयागराज। जिले के टोल बैरियरों पर फास्टैग के लिए मारामारी तेज हो गई है। सोमवार को भी हंडिया, कोखराज, लालानगर के अलावा अन्य टोल प्लाजा पर फास्टैग कम पड़ गए है। किल्लत होने से टोल प्लाजा से सैकड़ों वाहन चालकों को बिना फास्टैग के वापस होना पड़ा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि फास्टैग की कमी के बारे में मुख्यालय के अफसरों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही फास्टैग की पर्याप्त उपलब्धता टोल बैरियरों पर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28500 पीओएस टर्मिनल पर मिल रहा है फास्टैग
ये दस्तावेज होंगे जरूरी
लिमिटेड फास्टैग खाते की केवाईसी के लिए वाहन पंजीकरण की कॉपी, पहचान एवं पता प्रमाण पत्र, फोटो लाना जरूरी होगा। फुल केवाईसी के लिए आरसी की कॉपी, पहचान एवं पता प्रमाण पत्र, फोटो चाहिए। सभी दस्तावेज की मूल प्रतियां भी होनी चाहिए। फास्टैग से शुल्क कटने के बाद खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर कटौती का संदेश भी आएगा।

दो तरह का है एसबीआई फास्टैग खाता
एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक किसी भी एसबीआई पीओएस पर पहचान दस्तावेज और आरसी की कॉपी ले जाकर खाता खुलवा सकता है। इसके तहत दो तरह के खाते खोले जाते हैं। पहला लिमिटेड केवाईसी खाताधारक जो प्रीपेड फास्टैग खाते में एक महीने में 10 हजार से ज्यादा की रकम नहीं रख सकेंगे। इन्हें 10 हजार तक दोबारा रिचार्ज की छूट होगी। दूसरे फुल केवाईसी खाताधारक होंगे, जो फास्टैग खाते में एक महीने में 1 लाख तक की रकम रख सकेंगे। इन्हें रकम रीलोड की सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed