{"_id":"5a3064ada9bcf41ca421204a0fefb58e","slug":"when-the-sun-shines-in-the-day-the-mercury-climbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में सूरज चमका तो चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में सूरज चमका तो चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। आखिरकार वहीं हुआ जिसकी आशंका जताई जा रही थी। गंगा के मैदानी इलाकों में नम पुरवइया का दबाव बढ़ा तो पहले से ही मौजूद ठंडी पछुवा के गठजोड़ से मौसम का मिजाज ही बदल गया। शहर में आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही पारा अचानक गिर गया, जिसने शहरियों को दोबारा सर्दी का डर सताने लगा। हालांकि दिन में सूरज चमका तो अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री पर पहुंच गया जो एक दिन पूर्व 18.6 डिग्री पर था।
वहीं न्यूनतम तापमान भी 5.4 डिग्री से बढ़कर 8.3 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान अचानक बढ़ने से नम पुरवइया तेजी से गंगा के मैदानी इलाकों की ओर आई, जिसने देर शाम मौसम का मिजाज ही बदलकर रख किया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार मौसम बार बार अपना मिजाज बदल रहा है। पिछले दिनों भी अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई थी और फिर अचानक ठंड ने दोबारा डेरा डाल दिया था। हालांकि यह भी कहना है कि अब ठंड अंतिम चरण मेें है।