{"_id":"66e6ca4e8eaa0cb82207d86e","slug":"well-known-singer-and-actor-piyush-mishra-graced-the-occasion-with-the-presentation-of-songs-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जाने-माने गायक और अभिनेता पियूष मिश्रा ने गीतों की प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जाने-माने गायक और अभिनेता पियूष मिश्रा ने गीतों की प्रस्तुतियों से बांधा समां
Sun, 15 Sep 2024 05:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:21 PM IST
सार
ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। वो सुहाने दिन आशिकाने दिन, व्हिस्की तो मेरी जान व्हिस्की तो मेहरबान, जमाना क्या से क्या हुआ, रात है नशे में, हाय रे सिक्कों की झंकार साथ में नवी चव्वनी आदि गीतों की शृंखला से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन
ठाकुर हर नारायण सिंह कॉलेज में प्रस्तुति देते फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जाने-माने गायक और अभिनेता पियूष मिश्रा ने शनिवार की शाम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के हाल में गीतों की महफिल सजाई। क्या खुमारी थी, सपना था-चखना था, संग में दारू थी, वो भी क्या दिन थे... की प्रस्तुति से न सिर्फ अपने बीते और संघर्ष के दिनों को याद किया बल्कि आरंभ है प्रचंड... की प्रस्तुति से युवाओं पर छाप छोड़ी।
विज्ञापन
ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। वो सुहाने दिन आशिकाने दिन, व्हिस्की तो मेरी जान व्हिस्की तो मेहरबान, जमाना क्या से क्या हुआ, रात है नशे में, हाय रे सिक्कों की झंकार साथ में नवी चव्वनी आदि गीतों की शृंखला से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों के शोर संग पियूष मिश्रा के गीतों पर युवा दिल थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
हर गीतों से पहले उसकी भूमिका के माध्यम से भी उन्होंने श्रोताओं को जोड़े रखा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन अधिनायक जय हो...के साथ हुआ। इस माैके पर कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर विनय प्रताप सिंह ने अभिनेता एवं गायक पियूष मिश्रा एवं अन्य कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने गीतों का आनंद उठाया।
विज्ञापन