फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weather news allahabad

पछुवा हवाओं के दबाव से बिगड़ा मौसम

Sun, 12 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
weather news allahabad
नम पुरवइया एवं धूल भरी पछुवा हवाओं के गठजोड़ के चलते मौसम का मिजाज रविवार को दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा। पूरे दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम के बदले मिजाज के चलते कई बार बूंदाबांदी भी हुई। गनीमत रही मूसलाधार बारिश नही हुई। वरना किसानों के लिए और मुसीबत खडृ़ी हो जाती। शनिवार शाम आयी तेज आंधी व बूंदाबांदी के चलते रविवार को पारा अचानक गिर गया।
विज्ञापन


 मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्र्दता 71 फीसदी एवं न्यूनतम 43 फीसदी दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज के चलते पारा पांच डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि सोमवार को भी आसमान में बादल व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज को देखकर विज्ञानी भी भौचक है। विवि के प्रोफेसर व मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि मौसम का मौजूदा तेवर चौंकाने वाला है। नवंबर-दिसंबर से लेकर मौसम हर माह नए तेवर दिखा रहा है।
विज्ञापन



चिकित्सकों का कहना है कि मौसम का तेजी से बदलता मिजाज बीमारियों के लिहाज से बेहद खतरनाक है। अधिकतम  तापमान कभी 38 डिग्री तो कभी 25 डिग्री पर पहुंच रहा है। तापमान में इस बदलाव से वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, डायरिया, खसरा होने का पूरा खतरा है। बेली अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. ओपी त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे मौसम में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed