{"_id":"6addfc5ce7449c452700db74","slug":"weather-in-prayagraj-cool-mornings-and-evenings-warm-days-a-combination-causing-increased-distress-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में मौसम का हाल : सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी, एलर्जी के मरीजों की बढ़ा रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में मौसम का हाल : सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी, एलर्जी के मरीजों की बढ़ा रही परेशानी
Sun, 25 Oct 2026 06:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:25 PM IST
सार
बदलते मौसम के बीच सुबह और शाम की ठंड व दिन में गर्मी लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण खासकर एलर्जी से परेशान लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सर्दी जुकाम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बदलते मौसम के बीच सुबह और शाम की ठंड व दिन में गर्मी लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण खासकर एलर्जी से परेशान लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी अस्पताल व निजी क्लीनिकों में सर्दी, छींक, गले में खराश, आंखों में खुजली और खांसी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में पिछले एक हफ्ते से रोजाना 40 से 45 मरीज एलर्जी के पहुंच रहे हैं। इन मरीजाें को मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दी जा रही है। सुबह घर से निकलते समय हल्की ठंड महसूस होती है, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को परेशानी होती है। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा होने लगता है।
विज्ञापन
ऐसे में कपड़ों के चयन से लेकर दिनचर्या तक में बदलाव करना पड़ रहा है। मौसम में इस तरह का बदलाव एलर्जी के लक्षणों को बढ़ा रहा है। धूल, धुआं, परागकण और हवा में मौजूद दूसरे एलर्जी पैदा करने वाले तत्व भी परेशानी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
सावधानी बरतना जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम में शरीर को तापमान के उतार-चढ़ाव से बचाना जरूरी है। सुबह और शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें। घर और आसपास साफ-सफाई रखें व धूल और धुएं के संपर्क से बचने की कोशिश करें। पर्याप्त पानी पीने के साथ संतुलित आहार लें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
जिन लोगों को पहले से एलर्जी, अस्थमा व सांस संबंधी समस्या है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। लगातार छींक आने, सांस लेने में परेशानी, तेज खांसी व लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सक से सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन करने से बचें। मौसम में बदलाव के दौरान थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर एलर्जी से होने वाली परेशानियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। -- डॉ. एडी शुक्ला, टीबी चेस्ट विभाग, एसआरएन अस्पताल।