फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weather

मौसम हुआ खुशगवार, खिली धूप तो खिले चेहरे

Tue, 03 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
weather
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से तेज हवाओं के साथ जारी तेज बारिश का सामना कर रहे शहरियों को आखिरकार मौसम के बदले मिजाज ने थोड़ी राहत दे दी। तीन दिन बाद मंगलवार को अपराह् बाद बादल छंटने के साथ ही आसमान साफ हुआ और जब धूप खिली तो शहरियों ने राहत की सांस ली। मौसम के बदले मिजाज का असर पारे पर भी दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री और अधिकतम 25.2 डिग्री दर्ज किया। हालांकि मौसम के बदले मिजाज के चलते अधिकतम आर्द्रता में कोई कमी नहंी आयी अलबत्ता न्यूनतम आर्द्रता घटकर 69 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले तीन दिनों बाद निकली चटक धूप ने गुनगुनी गर्र्मी का एहसास करा दिया। दूसरी ओर मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा का कहना है कि अब मौसम के साफ रहने की संभावना है। होली पर मौसम साफ रहेगा। कमोेवेश यही बात सियाट्स के मौसम विज्ञानी डॉ. विश्वरूप मेहरा ने भी दोहरायी। बकौल डॉ. मेहरा होली पर मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन मौसम के मिजाज का अनुमान लगाना अब उतना आसान नही रह गया है। जिस तरीके मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है यह वाकई में चौंकाने वाला है।
विज्ञापन


मौसम का बदले मिजाज का असर बाजारों में भी दिखा। दोपहर बाद आसमान साफ होने व धूप निकलने के साथ ही बाजारों में भीड़ रही।  शहरियों होली के सामानों की जमकर खरीदारी। सिविल लाइंस, चौक, कटरा जैसे व्यस्ततम बाजारों में भारी भीड़ रही। मौसम के बदले मिजाज से कारोबारी भी खुश नजर आए। पिछले तीन दिन से जारी बारिश, व ठंड हवाओं के चलते कारोबार ठप पड़ गया था। कारोबारियों को अब होली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



होली के मौके पर अबीर, गुलाल और रंग के साथ हुडदंग मचाने केशौकीनों को मौसम के बदले मिजाज ने राहत दे दी है। आसमान में बादल और रूक रूककर हो रही बारिश से लोगों खासकर युवाओं को इस बात का डर सता रहा था कि कही ऐसा न हो कि होली के दिन भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिले और झमाझम बारिश से होली में खलल पड़ जाय। अब जबकि मौसम का मिजाज बदल गया है तो होली खेलने के शौकीन हुड़दंग मचाने की योजना बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed