फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather deteriorated last night was the coldest of the season

प्रयागराज :  मौसम का बिगड़ा मिजाज, सीजन की सबसे ठंडी रही बीती रात

Sun, 18 Dec 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 11:09 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक ग्लोबल वार्मिग के कारण दिन के तापमान में कोई खास कमी नहीं देखी जा रही है। वहीं रात में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। इसके कारण रात में अधिक ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Weather deteriorated last night was the coldest of the season
मौसम - फोटो : demo pic

विस्तार

बीते कुछ दिनाें से मौसम में काफी बदलाव हुआ है। दिन के तापमान में तो कोई खास अंतर नहीं आया है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से नीचे 8.8 डिग्री से. पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अचानक ठंड बढ़ने के पीछे बड़ा कारण पिछले दिनों हिमाचल और कश्मीर में हुई बर्फबारी है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है।

विज्ञापन



इसके अलावा राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाओं ने डेरा डाल रखा है। इसका असर भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिख रहा है। हालांकि दिन में ठंड का अहसास कम हो रहा है, लेकिन रातें सर्द हो रही हैं। 
विज्ञापन



इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक ग्लोबल वार्मिग के कारण दिन के तापमान में कोई खास कमी नहीं देखी जा रही है। वहीं रात में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। इसके कारण रात में अधिक ठंड पड़ रही है। वहीं, 22 दिसंबर के बाद घना कोहरा पड़ने की संभावना बन रही है। इस बार बारिश का असर भी अक्तूबर तक था, ऐसे में इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक ठंड पड़ने की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed