फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   way of light metro became easy, got the order to make DPR, the exercise was going on for a long time

प्रयागराज : लाइट मेट्रो की राह हुई आसान, डीपीआर बनाने का मिला फरमान, लंबे समय से चल रही थी कवायद

Thu, 06 Jul 2023 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 12:35 PM IST
सार

संगम नगरी में 2017 से ही मेट्रो के संचालन को लेकर कवायद चल रही थी। इसके लिए डीपीआर भी तैयार हो गई थी, सर्वे के दौरान शहर में ट्रैफिक कम होने के कारण मेट्रो के स्थान पर लाइट मेट्रो के संचालन पर सहमति बनी थी। इसके बाद इसका प्रस्ताव उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को भेज दिया गया था।

विज्ञापन
way of light metro became easy, got the order to make DPR, the exercise was going on for a long time
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगम नगरी में लाइट मेट्रो चलाने में आ रही अड़चन आखिरकार खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन की तरफ से पीडीए को लाइट मेट्रो का डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद पीडीए की तरफ से भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज में मेट्रो चलाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी, इसके लिए राईट्स संस्था की तरफ से सर्वे भी कराया गया था। इसके बाद मेट्रो के स्थान पर लाइट मेट्रो चलाने की चर्चा होने लगी। शहर के किन क्षेत्रों में मेट्रो का संचालन होना है, इस संबंध में राईट्स के द्वारा सर्वे करके उसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को भेज दी गई थी।
विज्ञापन


अप्रैल में भेजी गई रिपोर्ट के बाद से ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण को हरी झंडी मिलने का इंतजार था। लाइट मेट्रो के संचालन को लेकर चल रहे उहापोह के बीच आखिरकार उसके संचालन को हरी झंडी मिल गई। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन की तरफ से पीडीए सचिव को भेजे गए पत्र में लाइट मेट्रो के लिए राईट्स संस्था से डीपीआर बनवाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में लाइट मेट्रो के संचालन के लिए पूर्व में पीडीए की तरफ से दो मार्गों को चिह्नित किया गया था। इसकी दूरी 44 किलोमीटर थी। पहले फेज में झूंसी से बम्हरौली तक लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी की गई थी।

गौरतलब है कि संगम नगरी में 2017 से ही मेट्रो के संचालन को लेकर कवायद चल रही थी। इसके लिए डीपीआर भी तैयार हो गई थी, सर्वे के दौरान शहर में ट्रैफिक कम होने के कारण मेट्रो के स्थान पर लाइट मेट्रो के संचालन पर सहमति बनी थी। इसके बाद इसका प्रस्ताव उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को भेज दिया गया था। उसके बाद से कारपोरेशन की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed