फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water level of Ganga, Yamuna dips below danger mark in Prayagraj

राहत : प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा

Wed, 31 Aug 2022 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 07:25 PM IST
सार

खतरे का निशान 84.734 मीटर पर है। फाफामऊ में गंगा 84.65, छतनाग में 83.68 और नैनी में यमुना 84.39 मीटर पर पहुंच गई हैं। गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 14 सेंटीमीटर, छतनाग में 12 और यमुना 12 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही हैं।

विज्ञापन
Water level of Ganga, Yamuna dips below danger mark in Prayagraj
Prayagraj News : प्रयागराज में बाढ़ का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाने के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से नीचे आ गया है। इससे प्रशासन के साथ ही प्रभावितों ने भी राहत की सांस ली है। अभी भी बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लिए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें भोजन, नाश्ता और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। जलस्तर नीचे जाने के बाद अब बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कालोनियों और मुहल्लों में कीचड़ और सिल्ट जमा हो गया है। जिसकी साफ सफाई में लोग जुट गए हैं। जलस्तर नीचे जाने के बाद भी लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। जिससे वह परेशान हैं। 
विज्ञापन



खतरे का निशान 84.734 मीटर पर है। फाफामऊ में गंगा 84.65, छतनाग में 83.68 और नैनी में यमुना 84.39 मीटर पर पहुंच गई हैं। गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 14 सेंटीमीटर, छतनाग में 12 और यमुना 12 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही हैं। 24 घंटे के भीतर बड़े हनुमान मंदिर परिसर से भी गंगा के घटना की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


बाढ़ इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैल गया है। इससे कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन इसे नाकाफी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed