{"_id":"5a296e1f4f1c1b76678bff36","slug":"water-is-life-do-not-waste-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल ही जीवन है इसे बर्बाद न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल ही जीवन है इसे बर्बाद न करें
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
दारानगर बाजार स्थित गांधी मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को जल एवं पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें जल संरक्षण व पर्यावरण की शुद्धता को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व शिक्षक रणविजय निषाद ने कहा कि जल ही जीवन है। इसे बर्बाद न करें। जल का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वंशजों को बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझना होगा। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को जल संरक्षण के उपाय बताए। इसके अलावा वातावरण की स्वच्छता की बाबत जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक अजय त्रिपाठी ने भी बच्चों को जलसंरक्षण व पर्यावरण स्वच्छता विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र त्रिपाठी ने की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य ओम नारायण पाठक, लालचंद्र सोनकर, प्रमोद तिवारी, रामसुलभ त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन