{"_id":"8244aab2fa2bcaa8173dca83e20bc484","slug":"was-with-great-enthusiasm-ramviwah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ हुआ रामविवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ हुआ रामविवाह
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लार्ड कृष्णा नर्सरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित रामकथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को रामविवाह विधिविधान से हुआ। श्रद्धालुओं ने सीता जी के पांव पखार कर कन्यादान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. बीबी अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन व भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुआ।
आचार्य शांतुन ने अहिल्या उद्धार प्रसंग व राम विवाह प्रसंग की कथा सुनाई। संचालन विहिप नेता पवन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में राजीव टंडन, अंजना टंडन, शुभम टंडन, शंतम टंडन, ओंकार खन्ना, अंशू खन्ना रंजना वासन, अमित आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।