{"_id":"5cbcc763bdec2214586c5554","slug":"warranty-desired-by-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी, वांछित ने वोट दिया तो नपेंगे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी, वांछित ने वोट दिया तो नपेंगे थानेदार
Mon, 22 Apr 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सौ से अधिक वारंटी और वांछितों को लेकर चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है। आयोग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि वारंटी और वांछित किसी हाल में चुनाव प्रचार न कर सकें और न ही मतदान कर सकें। अगर वे मतदान करने पहुंचें तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाय। इस बाबत सभी थानेदारों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन
आयोग ने चुनाव से पहले शराब और असलहों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने संबंधी आदेश के बाद अपराधियों पर भी शिकंजा कसने का आदेश दिया है। जिले में गिरफ्तारी का अभियान चलाने के बाद भी वांछितों और वारंटियों की संख्या सौ से कम नहीं हो सकी।
विज्ञापन
आयोग से आदेश आने के बाद एसपी एस आनंद ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी है। कहा है कि थानेदार अपने क्षेत्र के वारंटियों और वांछितों को सूचीबद्ध कर लें। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वारंटी व वांछित किसी का चुनाव प्रचार न कर सके। ऐसे लोग मतदाताओं को धमकी भी दे सकते हैं। अगर किसी इलाके में वारंटी व वांछित चुनाव प्रचार करते मिले तो थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन