फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waqf has recorded 197 new properties

वक्फ में दर्ज होंगी 197 नई संपत्तियां

Sun, 19 Jul 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। जिले में तकरीबन तीन हजार वक्फ संपत्तियां हैं। 25 साल बाद फिर से कराए गए सर्वे में 197 नई संपत्तियां और चिह्नित की गई हैं। इनकी सूची शासन को भेज दी गई है। सबसे अधिक संपत्तियां कोरांव तहसील में चिह्नित की गई हैं। इन संपत्तियों का वक्फ बोर्ड के निरीक्षक सत्यापन करेंगे और आपत्तियां का निस्तारण होने के बाद इन्हें वक्फ में दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वक्फ संपत्तियों को चिह्नित करने के लिए 25 साल पहले सर्वे कराया गया था। वक्फ में तकरीबन तीन हजार संपत्तियां दर्ज हैं। 25 साल बाद शासन ने दोबारा सर्वे कराया। यह काम तहसीलवार कराया गया। सर्वे में तीन माह से अधिक समय लगा और इस दौरान 197 नई संपत्तियां चिह्नित की गई हैं, जिन्हें अब तक वक्फ घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 वक्फ विभाग के सूत्रों ने बताया कि सबसे अधिक 71 संपत्तियां कोरांव तहसील और सबसे कम तीन संपत्तियां सदर तहसील क्षेत्र में चिह्नित की गईं हैं। इसके अलावा सोरांव में 49, मेजा में 22, हंडिया में 28, मेजा में 22 और बारा में सात संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनमें सर्वाधिक 112 कब्रिस्तान शामिल हैं। साथ ही 67 मस्जिदें, आठ मजार, छह इमामबाड़ा, तीन करबला ओर एक ईदगाह भी चिह्नित किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि चिह्नित की गई नई संपत्तियों की सूची शासन को भेज दी गई है। अब वक्त विभाग के इंस्पेक्टर इनका सत्यापन करेंगे। आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। उनका निस्तारण होगा और उसके बाद इन्हें वक्फ बोर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस कार्य को पूरा होने में कम से कम छह माह लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed