{"_id":"5f9ebecb24abfc7d66195205","slug":"waiting-for-expensive-alcohol-enthusiasts-ends-in-prayagraj-liquor-sales-start-in-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी शराब के शौकीनों का इंतजार खत्म, मॉल में शराब की बिक्री शुरू, 700 से लेकर 20 हजार तक के मूल्य की इंपोर्टेड शराब है उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी शराब के शौकीनों का इंतजार खत्म, मॉल में शराब की बिक्री शुरू, 700 से लेकर 20 हजार तक के मूल्य की इंपोर्टेड शराब है उपलब्ध
Sun, 01 Nov 2020 07:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:29 PM IST
सार
इनकी होगी अनुमति
ब्रांडी, जिन व वाइन के सभी ब्रांड
आयातित विदेशी शराब के सभी ब्रांड
देश में बने विदेश शराब के स्कॉच और इससे ऊंची कैटेगरी के ब्रांड
वोदका, रम के सात सौ रुपये से ज्यादा मूल्य के ब्रांड
160 रुपये से ज्यादा की 500 एमएल केन की बीयर
विज्ञापन
prayagraj news : premium wine shop in prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में महंगे विदेशी ब्रांड की शराब के शौकीनों का इंतजार खत्म हो गया है। अब वह मॉल में जाकर शराब खरीद सकते हैं। जिले की पहली प्रीमियम शॉप सिविल लाइंस में स्ट्रेची रोड स्थित मॉल में खुल गई है। फिलहाल अब तक जिले में प्रीमियम शॉप के लिए केवल एक ही आवेदन आया था लेकिन आबकारी अफसरों का कहना है कि आगे और भी आवेदन आएंगे।
प्रीमियम शॉप के लिए जिले का पहला लाइसेंस स्ट्रेची रोड स्थित ग्रेस मॉल में खुली है। अपटाउन लिक्व लैंड नाम की इस शॉप में महंगे विदेशी ब्रांड की शराबें उपलब्ध होंगी। ग्राहकों के पास यह सुविधा होगी कि वह दुकान के भीतर जाकर अपने पसंद की ब्रांड चुनें और फिर इसे खरीदें। प्रीमियम शॉप में बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी। शॉप के प्रवीण जायसवाल ने बताया क फिलहाल यहां 700 से लेकर 20 हजार मूल्य तक के इंपोर्टेड ब्रांड की शराब उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्या होगी खासियत
- पिक एंड चूज सर्विस के तहत ग्राहक खुद चुनेंगे ब्रांड
- दुकान में उपलब्ध सभी ब्रांड शोकेस में होंगे डिसप्ले
- पूर्णतया वातानुकूलित होगी दुकान
- प्रीमियम रेंज की सभी ब्रांड एक छत के नीचे होंगी उपलब्ध
- फिलहाल जिले में प्रीमियम शॉप के लिए एक ही आवेदन आया था, जिसे लाइसेंस जारी किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले वक्त में और भी आवेदन आएंगे।- विजय शुक्ला, आबकारी इंस्पेक्टर
विज्ञापन